#RohithVemula लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#RohithVemula लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 5 मार्च 2016

BJP leader announces Rs 5 Lakh reward for one who can cut off Kanhaiya Kumar's tongue

आज सुबह सुबह जैसे ही मेरे भारत की खबरे जानने  के लिए इंटरनेट चालू किया तो देखा कन्हैया का सर काटने, कन्हैया की जीभ काटने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा इनाम घोषित किया का चुका है।

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुलदीप ने कन्हैया की जीभ काटकर लाने को पाँच लाख रूपये देने की घोषणा कर दी। (समाचार का लिंक)
उधर दूसरी खबर चल रही थी जिसमे किसी आदर्श शर्मा पूर्वांचल सेना ने पोस्टर लगवा दिए की यदि कोई कन्हैया को गोली मार देगा तो 11 लाख का इनाम देगा।
ज़रा सोचिये क्या चल रहा है ये देश में? कन्हैया सही ही कह रहा है की ये फर्जी राष्ट्रवादी है, और कन्हैया पर देशद्रोह का आरोप केवल इसीलिए लगाया गया क्योंकि वो RSS/BJP की इसी फर्जी राष्ट्रवादिता के खिलाफ बोल रहा था या यो कहे वो इनके फर्जी राष्ट्रवादी होने की पोल खोल रहा था।


कन्हैया की इस बात को इन दोनों घटनाओ से और वजन मिलता है वो सत्य प्रतीत होती है, ज़रा सोचिये इन  भाजपा नेताओं ने कोई ऐसी घोषणा की जिसमे वो कह रहे है की जिन्होंने भारत विरोधी नारे लगाए जो की अभी भी कानून की पकड़ में नहीं है यदि कोई उन्हें गोली मार देगा तो वो इनाम देंगे?

कश्मीर में रोज पाकिस्तान के झंडे लहराए जाते है और भारत विरोधी  नारे लगते है, किसी भी हिन्दू सेना, बजरंग दल, शिव सेना, भाजपा, आरएसएस किसी भी संगठन ने ऐसी घोषणा की हो की कोई उन्हें मार दे तो वो इनाम देंगे?

नहीं की, किसी ने ऐसी घोषणा नहीं की! क्यों?
क्योंकि वो भारत विरोधी नारे लगा रहे थे RSS विरोधी नहीं और जब कोई RSS विरोधी नहीं है तो इन्हे उनसे कोई लेना देना नहीं है चाहे फिर वो पाकिस्तान के झंडे लहराए, भारत विरोधी नारे लगाए या पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाये। बीजेपी और आरएसएस के लिए इसमें कोई प्रॉब्लम नहीं है हाँ यदि वो RSS के खिलाफ कुछ बोलेंगे तब ये सब बयान बाजी शुरू करेंगे।

देश की जनता के सामने इनके ढोंगी चेहरे एक के बाद एक सामने आ रहे है। इन्हे भारत विरोधी नारे वालो से तो प्यार है तभी तो ना गृह मंत्री जी कोई कार्यवाही करते है की अब तक जिन्होंने भारत विरोधी नारे लगाए वो पुलिस की पकड़ से दूर क्यों है और ना ही उनके किसी नेता का बयान आता है की जिन्होंने नारे लगाये उन पर इनाम की घोषणा करते है।

चलो आप और हम भी देखते है आखिर कहाँ तक गिरते है ये लोग, और इनके असली चेहरे भी धीरे धीरे सबके सामने आ ही रहे है।

जय हिन्द
वन्दे मातरम

रविवार, 28 फ़रवरी 2016

Rohith Vemula's body was used as a political tool Smriti Irani Speech

Smriti Zubin Iraani, HRD Minister in Rajya Sabha
राज्य सभा में स्मृति जुबिन ईरानी जी का भाषण सुना।

यही वो भाषण था  जिसे देखने और सुनने की फुरसत हमारे प्रधानमंत्री जी नरेन्द्र मोदी को भी थी और उस पर तुरंत ट्वीट भी कर दिया।

वरना तो पिछले दिनों में जो देश में हो रहा है उस पर ना कोई ट्वीट ना मोदीजी के मुँह से दो शब्द। वैसे तो उनसे कोई सवाल करे ये किसी पत्रकार की हिम्मत ही नहीं है पर यदि कोई पूछ भी ले तो उनका बयान होगा मैंने अभी वीडियो नहीं देखी है या मुझे अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है बोल देते। जैसा की अक्सर सभी राजनैतिक दल जिस घटना पर नहीं बोलना चाहते उसके लिए इस्तेमाल करते है।
Rohith Vemula

सबसे पहले तो स्मृति जी रोहित वेमुला जो की एक 28 साल का नौजवान युवा है को बच्चा कहकर सम्बोधित किया यही से उनकी सोच पर हंसी आती है, चाइल्ड? ईरानी जी फिल्मो की तरह ही राज्य सभा में डायलॉग डिलिवरी कर रही थी।

चलो ये सब छोटी बाते है बच्चा बोला या बूढ़ा बोला उनकी सोच, यदि स्मृति समझती है की वो 150 साल की बुढ़िया है तो बेशक उन्हें हक़ है रोहित वेमुला को बच्चा कहने का।

लेकिन मैं यहाँ पर स्मृति जुबिन ईरानी जी का वो व्यक्तव्य कोट करना चाहूँगा जहां पर वो कहती है "रोहित वेमुला की बॉडी को राजनैतिक टूल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है"

बिलकुल मैं आपसे सहमत हूँ स्मृति जी पर इसी पर मेरे कुछ सवाल है आपसे है क्या आप इस अवस्था में है की इनके जवाब दे पाएंगी?

 उस जीते जागते होनहार रोहित वेमुला को बॉडी किसने बनाया?  

कौन  जिम्मेदार है उस जीते जागते हँसते खेलते संघर्ष करते रोहित वेमुला को एक बॉडी बनाने के लिए?
आप खुद माननीया HRD मिनिस्टर जी आप खुद जिम्मेदार है उस जीवित इंसान को बॉडी में बदलने के लिए, यदि आप चाहती तो समय पर उस पर एक्शन लेकर एक युवा नौजवान जिसे आप बच्चा कहती है को  बचा सकती है, बल्कि इससे उल्ट आपने तो विश्वविद्यालय प्रशासन को बार बार पत्र लिखकर उस नौजवान रोहित वेमुला का जीवन दूभर कर दिया और आखिर उसने पानी हार मान ली वो हार गया इस गन्दी राजनीती से लड़ने में और उसने वो रास्ता चुन लिया जो किसी को नहीं चुनना चाहिए और वो बॉडी बन गया।

अब बात आती है उसकी बॉडी पर राजनीती की, हाँ!  हूँ उसकी बॉडी पर राजनीती हो रही है पर मेडम कौन नहीं कर रहा है उसकी बॉडी राजनीती? सबसे ज्यादा राजनीती किसी ने रोहित वेमुला पर की है तो वो खुद आप हो स्मृति ईरानी जी! हाँ यही वो कड़वा सत्य है की बीजेपी ने जितनी राजनीती है और मैं तो कहूँगा जितनी घटिया राजनीती की है उतनी किसी ने नहीं की।

कभी आप उनकी माँ की जाति अरु गोत्र लोगो को बताती है, कभी रोहित दलित नहीं है ये बयान देती है, कभी आप जिस राजनैतिक दल से सम्बन्ध रखती है वो उस पर दोशद्रोही होने का आरोप मंढने की कोशिश करता है। तो कुल मिलाकर अगर रोहित वेमुला की बॉडी पर किसी ने गन्दी राजनीति की है तो वो खुद भारतीय जनता पार्टी है।

और हाँ एक बात और अगर आपको सच में दर्द  होता की रोहित की बॉडी पर राजनीती हो रही है तो आपके पास वो सारी पावर है जिससे ये राजनीति बंद की जा सकती है! दो रोहित वेमुला को न्याय, दो उन लोगो को सजा जिन्होंने रोहित को ये कदम उठाने पर मजबूर किया, स्वतः ही रोहित के शरीर पर राजनीति होना बंद हो जाएगी और ये नहीं आप एक अच्छा उदाहरण पेश कर पाएंगी की आपने एक दलित छात्र के न्याय किया। पर आप और केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ऐसा नहीं करेगी क्योंकि आपको तो खुद उसके शरीर पर राजनीती करनी है, यही सत्य हा मैडम, आपको रोहित के शरीर पर राजनीति करनी है और इसलिए रोहित वेमुला की माँ न्याय की मांग में दर दर भटक रही है और केंद्र सरकार के इसारो पर दिल्ली पुलिस उस बेचारी रोहित की माँ को सड़क पर घसीटती है पीटती है।

डायलॉग बहुत अच्छा बोल लेती है स्मृति जी आप, पर शायद आप भूल गयी की राज्य सभा किसी धारावहिक की शूटिंग का सेट नहीं था वहाँ केवल डायलॉग के लिए शॉट ही नहीं देना था बल्कि कुछ करके भी दिखाना होता है और कुछ करके दिखाना आपके बस की बात नहीं है।

अगर आप सच में चाहती है की रोहित वेमुला की बॉडी पर कोई राजनीति नहीं हो तो कल ही उसे न्याय दीजिये और करवाइये बंद इस राजनीति को वरना आपके इन ढोंग और बनावटी चेहरों को अब जनता भली भांति जानने लग गयी है।

जय हिन्द
वन्दे मातरम


Rohith Vemula, Smriti Irani, Smriti Zubin Irani, Mona, India, Narendra modi, BJP, Bhartiya Janta Party