#MakeInIndia लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#MakeInIndia लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 22 फ़रवरी 2016

#CongressBurningHaryana Jat agitation in Haryana तो फिर भाजपा ने हरियाणा को जलने क्यों दिया?

हरियाणा में जाट आरक्षण को लेकर जो कुछ हुआ वो बहुत ही निंदनीय है। प्रोटेस्ट करना लोकतंत्र में हमारा अधिकार है, सरकार को अपनी बात मनवाने के लिए प्रदर्शन करना, धरना देना ये सभी लोकतंत्र में हमारे अधिकार है पर इन आरक्षण की लड़ाई लड़ने वालो को किसी के घर जलाने का अधिकार किसने दिया?

एक विधवा औरत दो बेटियों की माँ अपना छोटा सा रोजगार का साधन लिए बैठी थी, इन प्रदर्शनकारियों का उस विधवा औरत ने क्या बिगाड़ा था की उसकी रोजी रोटी देनी वाली उसकी दुकान ही जला डाली? क्या उस महिला के पास अधिकार था उन्हें आरक्षण देने का और वो दे नहीं रही थी तो उसकी दूकान जला डाली?
जो भी प्रदर्शन के नाम पर गुंडा गर्दी हुयी  वो बहुत ही गलत है उसे इस देश का प्रबुद्ध नागरिक कभी स्वीकार नहीं करेगा।

जिन लोगो की आपने गाड़ियाँ जला डाली उन्होंने आपका क्या बिगाड़ा था? क्या पता कितनी मेहनत से किसी ने अपने सपनो को साकार करते हुए वो कार या मोटर साइकिल खरीदी थी जो आपके इस प्रदर्शन की भेंट चढ़ गयी। ऐसा करना भी देशद्रोह से कम नहीं है, आपने किसी और को नहीं अपने ही भाइयो को नुकसान पहुंचाया है।

एक तरफ जहाँ प्रदर्शनकारियों ने इसे हिंसक रूप दिया वो गलत है वही दूसरी तरफ भाजपा राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने जिस तरह इस मामले को हेंडल किया वो दोनों सरकारों की नाकामी को दर्शाती है, 12 लोग मर गए, अरबों रूपये की दूकान, फैक्ट्री, गाड़ी जला दी गयी और इस सबके बार राज्य सरकार घोषणा करती है की प्रदर्शनकारियों की मांग मान ली गयी है? सब कुछ जलाकर क्या माँग मान रहे हो साहब? क्या समय रहते सरकार अपने अहंकार को छोड़कर प्रदर्शनकारियों से बात कर लेती तो ये सब तबाही नहीं रोक सकती थी? लेकिन भाजपा सरकार जिस अहंकार में सत्ता में बैठी है उसने उन 12 का जीवन छीन लिया और हरियाणा में अरबो रूपये के कारोबार का नुक्सान हो गया तब जाकर सत्ता में बैठे लोगो की आँखे खुली।

अचंभित तो मैं तब रहा जब आज बीजेपी की IT cell सोशल मिडिया पर #CongressBurningHaryana ट्रेंड करवा रहे थे, ये क्या भाजपा कह रही है कांग्रेस ने हरियाणा को जला दिया? मैं यहाँ किसी का बचाव नहीं कर रहा हूँ मैं केवल ये बताना चाह रहा हूँ की ठीक है कांग्रेस ने हरियाणा जला दिया, मान लिया पर सत्ता में कौन बैठा है? भाजपा, केंद्र में सरकार किसकी भाजपा की, गृह मंत्रालय किसका भाजपा का सारी ताकत किसके पास है? भाजपा के पास?

तो फिर भाजपा ने हरियाणा को जलने क्यों दिया? 
 यही है मेरा सवाल!!

जब आपके पास सत्ता है, पुलिस है, सेना है सभी संसाधन है तो फिर आपने हरियाणा को जलने क्यों दिया? #CongressBurningHaryana ट्रेंड करवाकर आप भाजपा सरकार की कमजोरी ही लोगो को दिखा रहे है की उन्होंने जलाया पर हम हाथ में हाथ धरे बैठे रहे और तमाशा देखते रहे? या सरकार इतनी कमजोर है की वो हरियाणा को जलने से बचा नहीं सकी।

देश के प्रधानमंत्रीजी श्री नरेंद्र मोदी भाषण पर भाषण पेलने में लगे हुए थे पर उनके पास हरियाणा के लोगो को शांति बनाये रखने की अपील करने के लिए दो शब्द नहीं थे। हरियाणा के लोगो ने भी आपको वोट दिया था मोदीजी, और इन्ही प्रदर्शनकारियों ने भी आपको उस कुर्सी तक पहुचने में पूरा सहयोग किया था, ये ही नहीं उन्होंने तो केंद्र की सत्ता भी आपके हाथो में दे दी और राज्य की सत्ता भी आपकी लुभावनी बातो में आकर आपकी अपील पर आपके ही दल भारतीय जनता पार्टी को सौप दी, फिर भी अफ़सोस आपके पास अपने ही देश के उन नागरिको को सम्बोधित  करने के लिए दो शब्द  नहीं थे? ना आपने हरियाणा के लोगो से शान्ति बनाये रखने की अपील की और नाही हरियाणा में आपके द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री को कोई आदेश दिए की अपने ही राज्य के नागरिको को ऐसे  बर्बादी करने से रोके। या फिर सच में आप यही चाहते थे की  कैसे भी करके हिंसा फैले?

लानत है ऐसी  सरकार पर जो अपने ही देश के नागरिको को सुरक्षा नहीं दे सकती, कोई आपके देश को जलाएगा और आप जलने देंगे? हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे? बस ज्यादा से ज्यादा आप ट्वीटर पर उन लोगो को ट्रेंड करवा देंगे जिन्होंने देश जलाया? यही है सरकार चलाना? क्या ऐसे ही अब भाजपा सरकार काम करेगी?

जहाँ तक मुझे पता है हर पुलिस थाने में गाँव के हर इलाके से मुखबिर होते है(मुझे सही नाम याद नहीं आ रहा) पर गाँव के कुछ लोग मनोनीत होते है जो उनके इलाके में कुछ भी घटना होती है तो सच्चाई बता सके या कोई षड्यंत्र रचा जा रहा है तो पहले से उसकी खबर पुलिस तक पहुँचा सके ताकि समय रहते उसे रोका जा सके।
अब यदि हरियाणा में ये सब सिस्टम है तो हरियाणा की पुलिस को ये खबर क्यों नहीं मिली की कांग्रेस हरियाणा को जलाने वाली है? और यदि मिल गयी तो भाजपा सरकार ने उसे रोका क्यों नहीं?

यानी टोटल सिस्टम फेलियर? 

गजब के लोग को सत्ता में बैठा दिया भाई जिनसे ना प्रदेश की सुरक्षा हो रही है ना देश की।
भगवान देश की रक्षा करे।

जय हिन्द
वन्दे मातरम
भारत माता की जय
जय वीर बजरंग बलि हनुमान

शुक्रवार, 15 जनवरी 2016

वाह मोदीजी वाह - Vaah Modiji Vaah #MakeInIndia

वाह मोदीजी वाह,
मेरा भारत, सवा सो करोड़ भारतीय, हिन्दुस्तान की काबिलियत
आप ने एक पल में इन सबको ताक पर रख दिया?
भारत माँ के लाडलो पर एक तरफ जहाँ सारी दुनिया नाज करती है और उनकी बुद्धिमता का लोहा मानती है आपने उसी भारत माँ के लाडलो पर तनिक भी भरोसा नहीं किया?
अफ़सोस!!!
अफ़सोस आपने एक पल के लिए भी नहीं सोचा की  इन सवा सो करोड़ भारतीयों में इस अदने से काम के लिए किसी में  भी काबिलियत नहीं है?
मेक इन इंडिया Make In India
बात करते हो मेक इन इंडिया "Make In India" की और उसी की नींव आपने विदेशी हाथो में दे दी?
जी हाँ मैं उसी मेक इन इण्डिया की बात कर रहा हूँ,  जिसकी बात आप बड़े गर्व से करते है, पर अफ़सोस इसकी नींव रखने का मौका भी आपने उस भारत को नहीं दिया जिस भारत में आप बनाना चाहते है।
क्या करूँ आपके इस दोगलेपन पर हंसु या गुस्सा करूँ या सारी दुनिया के सामने चिल्ला चिल्ला कर कहूँ की ये देखो हमने शुरुआत की मेक इन इंडिया की लेकिन हमे उसी इंडिया पर कोई भरोसा नहीं है जिसके लिए हम आपसे कह रहे है की आओ और हमारे भारत  में निर्माण करो।
हाँ आपसे कहूँगा  की भारत में आकर बनाओ, मेक इन इंडिया लेकिन मैं इसी मेक इन इंडिया का लोगो तक इस भारत में नहीं बनवाऊंगा।
कितने दुर्भाग्य की बात है भारत और भारतवासियों के लिए की मोदीजी ने उन्हें इस लायक भी नहीं समझा की वो एक लोगो तैयार कर सके।
मैं तो सोच रहा हूँ आप किस मुहँ से दुनिया को कह रहे हो की आइये और हमारे भारत में निर्माण कीजिये, निवेश कीजिये।
सोचो आप किसी देश में बड़े बड़े पूंजीपतियों, आद्योगिक घरानो के सामने आवाहन कर रहे है "आइये और  हमारे भारत में निवेश कीजिये, आप भारत में अपना प्रोडक्शन किजिये, हममे मेक इन इंडिया  शुरू की है"
और ठीक उसी पल उस  भीड़ में से कोई एक आदमी खड़ा होकर आपसे कहे
"मोदीजी किस भारत मैं आकर निवेश करे? उसी में जो अपनी इस मुहीम का लोगो तक नहीं बना सकता, एक छोटा सा लोगो तो आपको विदेशो में बनवाना पड़ता है और हमे आप कह रहे है की भारत में आकर निर्माण करे?"
क्या आप उस समय उन सब लोगो से नजरे मिलाकर बात कर सकोगे?
क्या मजबूरियां है आपकी मोदीजी जो आप इस सवा सो करोड़ भारतीयों को इस गर्व का मौका नहीं देना चाहते?
कितना अच्छा होता इसी भारत का कोई लाल ये #मेक_इन_इंडिया का लोगो बनाता और उसकी पीढ़िया भी ये किस्से दुनिया भर को सुनाती की हमारे वंशज ने मेक इन इंडिया की नींव में अपना योगदान दिया था।
भारतीय बहुत ही खुले दिल के होते है मोदीजी आपकी जो  मजबूरियां है सबके सामने सच्चे दिल से रखो, ये भारत माँ के लाल आपके साथ खड़े दिखाई देंगे पर ऐसे इनका अपमान तो मत करो प्लीज॥
ये रही वो RTI की खबर के लिंक जिनसे इस बात का खुलासा हुआ कि "#MakeInIndia" का लोगो विदेश में बना है।
 http://economictimes.indiatimes.com/news/economy/policy/make-in-india-logo-designed-by-foreign-firm-says-rti/articleshow/50574597.cms?platform=hootsuite