India लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
India लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 15 अगस्त 2016

आजादी अभी बाकी है

आजादी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाये

केवल अंग्रेज राज खत्म हुआ वो एक तरह की आजादी थी पर अभी भी हम हजारों तरह की गुलामियों में जी रहे है, जिनसे भी आजाद होना बाकि है।

उदाहरण के तौर पर हम सभी सोशल मिडिया यूजर यदि आज मानसिक तौर पर आजाद हो पाए तो बहुत बड़ी आजादी की जीत होगी।


आज ही के दिन तय करले की बिना किसी मेसेज की सत्यता का पता लगाए मैं उसे आगे फॉरवर्ड नहीं करूँगा।

ये जो हम जोश और भावुकता में बिना तथ्यों को जाने मेसेज एक ग्रुप से दूसरे में फॉरवर्ड करते है ये हमारी मानसिक गुलामी है आइये कम से कम इससे तो आजाद हो आज के दिन, ना किसी से लड़ना है, ना धरना प्रदर्शन करना, ना पुलिस की लाठियाँ खानी केवल अपने सोये हुए विवेक को जगाना है।

जय हिन्द। जय भारत। वन्दे मातरम
राम किरोड़ीवाल

शनिवार, 5 मार्च 2016

BJP leader announces Rs 5 Lakh reward for one who can cut off Kanhaiya Kumar's tongue

आज सुबह सुबह जैसे ही मेरे भारत की खबरे जानने  के लिए इंटरनेट चालू किया तो देखा कन्हैया का सर काटने, कन्हैया की जीभ काटने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा इनाम घोषित किया का चुका है।

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुलदीप ने कन्हैया की जीभ काटकर लाने को पाँच लाख रूपये देने की घोषणा कर दी। (समाचार का लिंक)
उधर दूसरी खबर चल रही थी जिसमे किसी आदर्श शर्मा पूर्वांचल सेना ने पोस्टर लगवा दिए की यदि कोई कन्हैया को गोली मार देगा तो 11 लाख का इनाम देगा।
ज़रा सोचिये क्या चल रहा है ये देश में? कन्हैया सही ही कह रहा है की ये फर्जी राष्ट्रवादी है, और कन्हैया पर देशद्रोह का आरोप केवल इसीलिए लगाया गया क्योंकि वो RSS/BJP की इसी फर्जी राष्ट्रवादिता के खिलाफ बोल रहा था या यो कहे वो इनके फर्जी राष्ट्रवादी होने की पोल खोल रहा था।


कन्हैया की इस बात को इन दोनों घटनाओ से और वजन मिलता है वो सत्य प्रतीत होती है, ज़रा सोचिये इन  भाजपा नेताओं ने कोई ऐसी घोषणा की जिसमे वो कह रहे है की जिन्होंने भारत विरोधी नारे लगाए जो की अभी भी कानून की पकड़ में नहीं है यदि कोई उन्हें गोली मार देगा तो वो इनाम देंगे?

कश्मीर में रोज पाकिस्तान के झंडे लहराए जाते है और भारत विरोधी  नारे लगते है, किसी भी हिन्दू सेना, बजरंग दल, शिव सेना, भाजपा, आरएसएस किसी भी संगठन ने ऐसी घोषणा की हो की कोई उन्हें मार दे तो वो इनाम देंगे?

नहीं की, किसी ने ऐसी घोषणा नहीं की! क्यों?
क्योंकि वो भारत विरोधी नारे लगा रहे थे RSS विरोधी नहीं और जब कोई RSS विरोधी नहीं है तो इन्हे उनसे कोई लेना देना नहीं है चाहे फिर वो पाकिस्तान के झंडे लहराए, भारत विरोधी नारे लगाए या पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाये। बीजेपी और आरएसएस के लिए इसमें कोई प्रॉब्लम नहीं है हाँ यदि वो RSS के खिलाफ कुछ बोलेंगे तब ये सब बयान बाजी शुरू करेंगे।

देश की जनता के सामने इनके ढोंगी चेहरे एक के बाद एक सामने आ रहे है। इन्हे भारत विरोधी नारे वालो से तो प्यार है तभी तो ना गृह मंत्री जी कोई कार्यवाही करते है की अब तक जिन्होंने भारत विरोधी नारे लगाए वो पुलिस की पकड़ से दूर क्यों है और ना ही उनके किसी नेता का बयान आता है की जिन्होंने नारे लगाये उन पर इनाम की घोषणा करते है।

चलो आप और हम भी देखते है आखिर कहाँ तक गिरते है ये लोग, और इनके असली चेहरे भी धीरे धीरे सबके सामने आ ही रहे है।

जय हिन्द
वन्दे मातरम

मंगलवार, 1 मार्च 2016

Pakistan arrest 20 Indian fishermen

आज इटालियन समाचार एजेंसी ANSA की वेबसाइट पर समाचार देखने के लिए ओपन किया था मैं अचंभित रह गया!

पाकिस्तान में पिछले 10 दिनों में 108 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन ना सोशल मिडिया पर ना प्रिंट मिडिया, ना इलेक्ट्रिक मीडिया कही इसका कोई जिक्र ही नहीं था।

ANSA की वेबसाइट पर जो खबर है उसका हिंदी अनुवाद यहाँ लिख रहा हूँ।

Link of original News

अनुवाद:

पाकिस्तान ने 20 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
एक सप्ताह पहले एक अन्य घटना में 88 को पकड़ा था 
(ANSA) इस्लामाबाद, 28 फरवरी - पाकिस्तान ने अपने जल क्षेत्र में घुसपैठ का आरोप लगाते हुए 20 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आज एक बयान जारी कर ये जानकारी दी। मछली पकड़ने गए भारतीय लोग जो चार नावों में सवार थे उन्हें समुद्र सुरक्षा एजेंसी (MSA) ने रोककर कराची ले जाया गया। "वे अरब सागर में पाकिस्तान जल क्षेत्र को पार कर चुके थे इसलिए उन्हें फिरफ्तार किया गया है" ऐसा बताया। एक सप्ताह पहले, ऐसे ही एक अन्य घटना में MSA ने 88 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।
 

सोमवार, 22 जून 2015

Holi In Italy इटली में हिन्दू भारतीय त्यौहार होली

This is the translation of original post of Italian news paper Mattino Di Padova
Link of original news
http://mattinopadova.gelocal.it/padova/cronaca/2015/06/21/news/holi-un-arcobaleno-umano-animato-dalla-musica-1.11653803

होली, संगीत के साथ एनिमेटेड मानवीय इन्द्रधनुष 
साल के सबसे रंगीन त्यौहार के युगानेओ में तीसरे संस्करण को अपार सफलता: 6 घंटे तक untoxic रंगो के पाउडर से लड़ाई (एक दूसरे पर रंग फेंककर)
पादोवा।  शेयरवुड फेस्टिवल में रंगो के वार्षिक त्यौहार होली उम्मीदों पर आयोजन किया गया: सबसे रंगीन तीसरे संस्करण को अपार सफलता मिली, 18000 (अठारह हजार) युवाओं ने नेरेओ रोक्को वियाले के उत्तर भाग में युगानेओ स्टेडियम में भाग लिया।
होली प्राचीनत्तम हिन्दू त्यौहार हो यक्ष होलिका को समर्पित है से लिया गया है, इस एक दिन के लिए लोग जात पात और उंच नीच को भूल जाते है। इस त्यौहार के दिन लोग एक दूसरे से रंगो के पाउडर के पैकेट लेकर एक दूसरे से भिड़ते है और मानवीय इन्द्रधनुष की शृंखला बन जाती है। 
आधी रात तक डीजे टीम के म्यूजिक के साथ रंगो का युद्द( एक दूसरे पर रंग फेंकना) पहले मुख्य मंच के सामने खेला गया और बाद में दूसरे मंच के सामने आयोजन किया गया। untoxic रंग प्रवेश द्वार पर खरीद के लिए उपलब्ध थे। 
(सुरक्षा पैमाने को मध्य नजर रखते हुए आयोजको को यहां के प्रशासन को सुनिश्चित करना होता है की कोई भी रंग किसी को नुक्सान ना पहुंचाए और रंग toxic ना हो, तो इसके लिए आयोजक प्रवेश द्वार पर खुद रंग बेचते है और केवल आप वही रंग इस्तेमाल कर सकते है, रिजर्वेशन के समय ही हिदायत दे दी जाती है की कोई भी घर से रंग लेकर नहीं आ सकता।)
विडियो(जब रंग एक दूसरे पर फेंकने का काउंटडाउन हुआ) अन्य फोटो के लिए ऊपर दिए गए इटालियन अखबार के लिंक पर देखे।
 

इस त्यौहार का आयोजन इटालियन लोग ही करते है और भाग लेने वाले भी इटालियन ही होते है, खैर सभी भाग ले सकते है किसी को मना नहीं है, लेकिन यहां हो भारतीय है वो केवल अपनी मेहनत मजदूरी में लगे रहते है तो इन आयोजनो में इतना भाग नहीं लेते है, ये मैंने इसलिए लिखा क्योंकि आजकल भारत में क्रेडिट चोरी में कुछ लोग मशहूर हो रहे है तो क्या पता कल को किसी को पता लगे की इटली में होली का त्यौहार मनाया जाता है तो क्रेडिट चोर जल्द से मीडिया में आकर बोलने लग जाए देखिये हमने कैसे होली को इतना फेमस बना दिया की विदेश में लोग होली मनाते है।