गुरुवार, 29 मई 2014

BJP invite Pakistan PM Navaaj Sarif - U turn BJP

एक बार फिर भारत ने पहल की और हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान प्रधानमन्त्री को भारत आने  न्यौता भेज ही दिया और बहादुरी पडोसी मुल्क के प्रधानमंत्री ने भी दिखाई कि वो हमारे न्योते पर भारत आ गए ।

लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ, ना ही हमारे निमंत्रण पर और ना ही उनके भारत आने पर कहीं पर भी किसी भी प्रकार  का कोई विरोध प्रदर्शन  नहीं हुआ, ना ही किसी ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और ना ही किसी ने कोई धमकी दी, क्या हुआ? इस देश में खुद को हिंदूवादी समझने वाले जो चुनाव के कुछ दिन पहले तक  फाड़  फाड़ कर कह रहे थे कि पाकिस्तान से कोई बात नहीं होगी, एक के बदले दस सर लाएंगे वो अचानक  से कहाँ गायब गए?

सवाल तो बनता है? आखिर क्या बदल गया इस बार?

हाँ एक बात तो है सरकार बदल गयी, यानि जो लोग भारत पाक के रिश्तोके के खिलाफ हर बार विरोध करते थे, नारे लगाते थे, रास्ते बंद करते थे तत्कालीन सरकार को कायर नामर्द कमजोर बताते थे वो ही लोग अब उस कुर्सी पर बैठ गये है जहाँ बैठकर ये निमंत्रण भेजे जाते है, जो हर सम्भव प्रयास करते है दोनों देशों के बीच शांति बहाल हो।

इसका मतलब विरोध यही लोग करते थे जो आज न्योता भेज रहे है, अरे हाँ जिन्होंने ये निमंत्रण भेजा वो खुद ही तो वोट लेने के लिए बड़े जोर जोर से बोलते थे हम इस देश से कोई बात नहीं करेंगे, सर का बदला सर से लेंगे, एक के बदले दस सर लायेंगे आदि आदि ।

खैर मैं स्पष्ट करदूँ मैं इस निमंत्रण के खिलाफ नहीं हूँ, खिलाफ तो भाजपा के दोगलेपन के हूँ जो उन्होंने कुर्सी मिलते ही दिखाना शुरू कर दिया, बेचारे करोड़ो भारतीयों के साथ गद्दारी की, उन्हें कहा कुछ और ही था वोट लेने के लिए और अब कर कुछ और ही रहे है।

यानि जब जब भी भाजपा के अलावा किसी और सरकार ने पाक के साथ कभी बात करने की कोशिश की तो बीजेपी को सदा ही उससे परेशानी होती थी, नारे, हो हल्ला, प्रदर्शन शुरू हो जाते थे और बेचारी सरकार कुछ नहीं कर पाती थी, यानि भारत पाक मुद्दा ना होते हुए भी बीजेपी ने अपने निजी स्वार्थो के लिए इस मुद्दे को ज़िंदा रखा और जब जब किसी सरकार ने इसे हल करने की कोशिश की तो बीजेपी ने पुरजोर इसका विरोध किया, ताकि इस मुद्दे पर उन्हें वोट मिल सके और अब उन्हें वोट मिल चुके है कम से कम पाँच साल तो उन्हें कोई हिला नहीं सकता तो फिर अपने वादो से पलटने में  बीजेपी को कोई परेशानी नहीं।

जो भी लोगो को एक बार फिर अपने वोट के इस्तेमाल पर निराशा ही हाथ लगी ।

देश यो ही चलता रहेगा, हम यो ही चिल्लाते रहेंगे लेकिन करेंगे भाजपा-कांग्रेस की सरकार वही जो वर्षो से करते आये है ।

अब एक आशावादी की तरह यही शुभकामना देता हूँ हमारे प्रधानमंत्रीजी को की देश में शान्ति स्थापित हो इसी में सबका भला है, विरोध केवल बीजेपी करती थी जो की अब सरकार में है तो कोई विरोध नहीं कर रहा खुल कर फैसले ले और दोनों देशो के बीच मित्रता कायम हो ।

वन्दे मातरम

बुधवार, 21 मई 2014

Arvind Kejriwal arrested and sent to Tihad Jail - अरविन्द केजरीवाल को बीजेपी नेता के खिलाफ बोलने पर जेल

आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल को बीजेपी के पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ मानहानि के केस में जेल भेजा गया |

चलो ये सब एक कानूनी प्रक्रिया है जिसके तहत नितिन गडकरी को लगा की अरविन्द केजरीवाल ने उनकी मानहानि की है तो स्वाभाविक है की वो अरविन्द के खिलाफ कोर्ट में केस करे, इसमें कही कोई गलत नहीं है |

आज जब अरविन्द कोर्ट में केस की सुनवाई पर गए तो कोर्ट ने उन्हें आदेश दिया की आप 10000 का बांड भरे और जमानत ले ले, अरविन्द ने मना कर दिया की मैं जमानत नहीं लूंगा तो कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया | जो की सही है हमारी न्याय व्यवस्था ने अपना काम किया कानून के तहत |

अब साहब मीडिया और बीजेपी को परेशानी हो गयी की अरविन्द ने जमानत की अर्जी क्यों नहीं लगाईं? 

अरविन्द अपराधी है तो मिडिया और बीजेपी को तो इस पर गर्व होना चाहिए की आखिरकार हमने एक अपराधी को जेल भेजा है और उसे कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए | भारतीय जनता पार्टी और भारत के प्रधानमन्त्री को तो एक राष्ट्र के नाम सन्देश देना चाहिए की देखिये हमारी सरकार में हम अपराधी को छोड़ेंगे नहीं, सरकार में आते ही भाजपा ने अपराधी को सजा देने का काम किया है |

लेकिन इसके उल्ट बीजेपी और मीडिया लगे हुए है अरविन्द ने बेल लेने से मना किया, सभी ऐसे केस के बेल ले लेते है पर अरविन्द ने बेल नहीं ली, अरविन्द राजनितिक स्टंट कर रहे है, क्या अरविन्द के पास केवल 10000 हजार रूपये भी नहीं है अपनी बेल नहीं लेने के लिए? 

बात यहां पर बेल या 10000 रूपये की नहीं है, बात ये है की यदि अरविन्द अपराधी है तो बहुत अच्छी बात है की भाजपा सरकार ओह सॉरी मोदी सरकार और हमारी न्याय व्यवस्था ने एक अपराधी को जेल भेज दिया, और मिडिया को हमारी न्याय व्यवस्था और मोदी
सरकार (भाजपा सरकार) का गुणगान करना चाहिए की देश में न्याय व्यवस्था कायम है और एक अपराधी को जेल भेज दिया गया और यदि अरविन्द अपराधी नहीं है तो मीडिया को ये दिखाना चाहिए की अरविन्द को जेल भेजना गलत है, बीजेपी ने सत्ता में आते ही एक ईमानदार आदमी को जेल भेज दिया |

मीडिया कैसे आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने में लगा हुआ है इसका एक और नमूना आज देखने को मिला अब मिडिया किसके इसारे पर ये सब कर रहा है ये तो ऊपर वाला ही जाने वैसे जानते सब है पर यदि मैं नाम ले लूंगा तो मुझे भी कल जेल भेज देंगे
 
खैर अच्छे दिन आ गए लगते है 


#ArvindKejriwal #KejriwalJailed #NitinGadkari #Gadkari #BJP #ModiSarkar #Arvind #AAP #Jail #Tihad #KejriwalInTihad #Modi #CorruptGadkari

सोमवार, 14 अप्रैल 2014

Gujraat model is really an ideal model of development?

गुजरात मॉडल, गुजरात मॉडल मीडिया और बीजेपी ने इस नाम को इतना उछाला है की देश विदेश में रहने वाले सभी भारतीय सुन सुनकर बोर हो चुके है, अब बीजेपी इसी गुजरात मॉडल पर इस विशाल भारत देश के चुनाव लड़ रही है, मेरे मन में भी कई तरह के सवाल आये क्या वाकई में ये गुजरात मॉडल ऐसा है जिसे पूरे देश में लागू करना चाहिए और इस मॉडल से पूरे देश का भला हो जाएगा? बीजेपी का हर नेता टीवी पर बड़ी शान से बोलता है गुजरात मॉडल के बारे और गर्व से कहता है हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने गुजरात का विकास किया है और हम यही गुजरात मॉडल पूरे देश में अपनाना चाहते है जिससे देश का विकास होगा, पर क्या हकीकत में ये गुजरात मॉडल इतना अच्छा है? क्या इसी से देश का उद्दार हो जाएगा?

यदि ऐसा ही है तो फिर ये गुजरात मॉडल भाजपा शाषित अन्य प्रदेशो ने क्यों नहीं अपनाया? अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय और नरेंद्र मोदी से भी ज्यादा चुनाव जीतने वाले शिवराज सिंह चौहान इसे अपने राज्य में क्यों नहीं अपनाना चाहते? उन्हें इसमें कौनसी बुराई लगती है? क्या मोदी और बीजेपी नहीं चाहती की मध्य प्रदेश का भी गुजरात की तरह विकास हो? या शिवराज सिंह को पता है की जैसा मॉडल वो पेस कर रहे है उसमे कोई दम नहीं है? कुछ तो बात जरूर है, यदि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में तीसरी बार सरकार में है और वो तो सांसद भी है तो फिर क्यों भाजपा कभी उनके कार्यो का बखान नहीं करती? क्या शिवराज सिंह ने अपने राज्य में ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिसका श्रेय भाजपा पूरे देश में नहीं लेना चाहती? जिस तरह गुजरात मॉडल को पूरे देश में प्रचारित कर रही है वैसे ही क्या कोई भी ऐसा काम मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने नहीं किया जिसका उल्लेख मोदी और बीजेपी देश में हो रही अपनी सभाओ में कर सके और देश और दुनिया को बता सके की भाजपा शासित अन्य राज्य भी बहुत ही उल्लेखनीय कार्य कर रहे है, या फिर केवल मोदी और गुजरात का ही गुणगान एक बार फिर इस बात को सिद्ध करता है की बीजेपी अब कोई संगठन या पार्टी नहीं रही यह केवल और केवल मोदी ही के इर्द गिर्द घूम रही है?

क्या इस देश को ऐसा प्रधानमन्त्री चाहिए जो संगठन से भी ऊपर खुद को समझता हो? जो अपनी ही पार्टी के अन्य उच्च पदाधिकारियों का सम्मान नहीं करता हो? जिस तरह से पार्टी के पुराने नेता अपनी ही पार्टी में खुद को इन दिनों घुटा हुआ महसूस कर रहे है क्या ये साबित नहीं करता की मोदी जब अपने संगठन में लोगो का आदर नहीं कर सकते तो इस देश के दबे कुचले आम आदमी का आदर कहाँ से करेंगे? कुछ नेता जो अपने आप को पार्टी में व्यर्थ समझ रहे थे उन्होंने बीजेपी से अपना नाता तोड़ लिया और बहुत ही दुखद शब्दों में अपना दर्द भी व्यक्त किया की अब भाजपा वो भाजपा नही रही जिसके नेता कभी अटल बिहारी वाजपेयी जी थे, जिस संगठन को श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे लोगो ने खड़ा किया आज वो संगठन अपने सिद्धांत से भटक गया है जैसे की पूरे संगठन की किसी एक आदमी ने हाई जेक कर लिया हो |

हमे ऐसे प्रधानमंत्री की जरुरत है जो केवल और केवल खुद को ही सबसे ऊपर रखना चाहताा है या ऐसे प्रधानमंत्री की जो देश के दबे कुचले हर वर्ग हर तबके को सबसे आगे रखकर इस देश में हर उस आदमी, हर उस ओरत का नेतृत्व करना चाहता है जो आज तक वंचित और उपेक्षित रहा है?

निर्णय हमे लेना है, ये ताकत हमारे पास है इस देश की बागडोर किसके हाथो में देनी है, तो सोच समझकर निर्णय ले, वोट चाहे किसी भी पार्टी के सदस्य को दे लेकिन कम से कम एक संकल्प तो ले की मेरा वोट ईमानदार आदमी को जाएगा, भ्रष्ट और अपराधी व्यक्ति को वोट नहीं दूंगा चाहे फिर वो किसी भी पार्टी का उम्मीदवार क्यों ना हो!
वन्दे मातरम
जय  हिन्द 


Gujraat model, Narendra modi, BJP, AAP, Aam adami party, Arvind Kejriwal, Truth of Gujraat, Shivraaj singh chohan, Madhy pradesh, MP, model of development

मंगलवार, 25 मार्च 2014

Kejriwal In Kashi-Is BJP and Modi afraid? - क्या मोदी और बीजेपी अरविन्द से डरी हुयी है?

आज अरविन्द केजरीवाल काशी में है और कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओ ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके, उनके खिलाफ विरोध परदर्शन किया, केमरो के सामने ये भी बोलने नजर आये की यहाँ सभी केवल और केवल मोदी को चाहते है, अरविन्द की तो जमानत भी जब्त हो जायेगी, उसे कोई नहीं चाहता, पूरा काशी मोदी के साथ है |

चलो मैं बिलकुल यही मान लेता हूँ, पूरा काशी मोदी के साथ है, अरविन्द की जमानत जब्त हो जायेगी, तो भाई फिर ये विरोध क्यों? जब उसका कोई वजूद ही नहीं तो फिर विरोध किसका? उलटे बीजेपी को खुश होना चाहिए और कुछ ऐसा करना चाहिए अरविन्द काशी से ही चुनाव लड़े और फिर उसकी जमानत जब्त करवा दे, सदा के लिए झंझट ही ख़त्म, हार कर एक कोने में बैठ जाएगा, कम से कम मोदी प्रधानमन्त्री बनेगा तो उसे परेशान तो नहीं करेगा लोकसभा
में, क्योंकि जमानत जब्त हो जायेगी अरविन्द की तो अरविन्द लोकसभा में बतौर MP जा नहीं पायेगा और मोदी और बीजेपी चैन से अपना काम कर सकेंगे |

पर जिस तरह से कुछ लोग अंडे फेंक रहे है, विरोध में नारे लगा रहे है, उससे ये साफ़ है की बीजेपी अंदर से हिली हुयी है की यदि अरविन्द काशी से चुनाव लड़े तो मोदी को हरा देंगे और तमाम बीजेपी की पूरे भारत में बुरी तरह मिटटी होगी, तो कैसे भी करके अरविन्द को डराया जाए, जो लोग "आप" का समर्थन करते है उन्हें डराया धमकाया जाए, मार पीट करे और किसी भी तरह ये दिखाओ की लोग अरविन्द के साथ नहीं है, पर ये कहाँ की समझदारी है भाई, जब हकीकत में ऐसा है की काशी में केवल मोदी की ही हवा है और काशी के लोग अरविन्द की जमानत जब्त करवा देंगे तो बीजेपी के लिए एक बहुत ही सुनहरा अवसर है "आप" को ख़त्म करने का की अरविन्द और "आप" कार्यकर्ताओ का कोई विरोध ना करके उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से न्योता दे की आओ लड़ो चुनाव मोदी के खिलाफ |

बीजेपी अभी भी ये मानती है की लोगो को बेवकूफ बना देगी? शायद अभी वो सपनो की दुनिया में जी रही है |
देश जाग उठा है और इस बार पूरे भारत में एक ही लहर है भ्रषटाचारी को लोकसभा में नहीं जाने देंगे |
वंदे मातरम
जय हिन्द
"अपनी आजादी को हम हरगिज भुला सकते नहीं ...."

People at Benia Bag Varanasi
 
 

#Arvind Kejriwal, #Narendra modi, #BJP, #AAP, #Kashi, #KejriwalInKashi, LS2014, India, Aam adami Party

मंगलवार, 11 मार्च 2014

Is Ram Kripal Yadav supporting a Killer Narendra Modi according his previous speech?

कल तक रामकृपाल यादव जिसे हत्यारा कह रहे थे

 
आज उसी के साथ मिलकर किसकी ह्त्या करना चाहते है ?

ऐसी  कौनसी मज़बूरी हो गयी यादव साहब की उन्हें आज उसी से समझौता करना पड़ा,
जिन्हे (नरेंद्र मोदी) कल तक वे हत्यारा, 4000 लोगो को मौत के घाट उतारने वाला बता रहे थे?
चलो राम कृपाल यादव की तो समझ में आयी की उनकी पार्टी ने उन्हें टिकेट नहीं दी तो वे बगावत का अपना सुर आलाप रहे है,
पर बीजेपी को ऐसी क्या मजबूरी आ गयी कि कल तक जो व्यक्ति उनके नेता को सरेआम हत्यारा बता रहा था आज उसी को साथ ले लिया?
क्या राजनीती और कुर्सी के लिए नेता कुछ भी करेंगे?
तो फिर किस पर विशवास करे और क्यों करे?

अब या तो जो उन्होंने पहले बयान दिया था वो झूठा है और यदि वो झूठा है तो तुरंत राम कृपाल यादव पर मानहानि का केस करके उन्हें तिहाड़ पहुंचाना देना चाहिए,

और यदि वो सही है तो हमे ये स्वीकार करना पडेगा कि आज राम कृपाल यादव को एक हत्यारे से हाथ मिलाकर उन्हें देश का राज सौपने में कोई बुराई नजर नहीं आती





Narendra modi, BJP, Ram kripal yaadav, Loksabha election, political party, India, Modi killer

शनिवार, 22 फ़रवरी 2014

Is India governed by Ambani and reliance-देश में क्या वाकई अम्बानी का राज है?

क्या भारत सरकार केवल कुछ पूंजीपति ही चलाएंगे?

पिछले कुछ दिनों से जब से "आम आदमी पार्टी" ने रिलायंस और अम्बानी पर सवाल खड़े किये है और दोनों बड़ी पार्टियों पर इस पर उनकी राय जाननी चाही, लेकिन किसी भी पार्टी और भारत सरकार से कोई जवाब नहीं आ रहा इससे मेरे मन में जो डर और शंका थी और ज्यादा हो गयी |

सोचता हूँ शायद यही वो वक्त है जब हम इस देश को बचा सकते है, गेस के दामो को जो सौदा रिलायंस ग्रुप और भारत सरकार के बीच हुआ हम सब उससे वाकिफ है, कि सौदा एक डालर में हुआ था और आज वो आठ डालर करने पर आ गए और मजे की बात है कि भारत सरकार इस पर सहमत है, जब "आम आदमी पार्टी" ने हिम्मत की इन बड़ी शक्तियों के सवाल पूछने की तो किसी का कोई जवाब नहीं आ रहा, अर्थात वो सहमत है इससे, वो चाहते है कि गेस के दाम बढे, और परिणाम क्या होगा? देश के दाम बढ़ना अर्थात हर चीज के दाम बढ़ना, किराया, भाड़ा, अनाज, सब्जी, रोजमर्रा कि वस्तुए सभी के दामो में अभूतपूर्व बढ़ोतरी होना, और इन सबका परिणाम क्या होगा? देश का गरीब भुखमरी से मर जाएगा और मध्यम वर्गीय परिवार जब महीना का खर्चा नहीं चला पायेगा तो आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएगा, बचेगा कौन इस देश में? केवल अमीर ? और फिर कहेंगे भारत में एक भी गरीब नहीं है? क्या यही सब कुछ करना चाहते भारत देश कि दो बड़ी पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस?

इस गेस सौदे का सबसे बड़ा सवाल तो यही से पैदा होता है ये सौदा डालर में क्यों हुआ? क्या हम किसी विदेशी से सौदा कर रहे है? ये तो वाही बात हुयी कल आप सब्जी खरीदने जाए और सब्जी वाला कहे पेमेंट डालर में करो? क्यों भाई?? मैं मानता हूँ यदि आप विदेश से कोई सौदा कर रहे है तो वो डालर में किया जा सकता है, खैर होना तो वो भी नहीं चाहिए लेकिन चलो उसको छोड़ भी दे, तो मेरे ही देश में मेरी ही चीज खरीदने में डालर में सौदा क्यों?

और फिर रूपये में हर रोज बेतहाशा गिरावट, सरकार रूपये को स्थिर करने में विफल, हा हा हा विफल नहीं हुयी है वो पूर्ण रूप से सफल हुयी है अपने उद्देश्य में, सौदा डालर में और भुगतान करना है यदि रुपया मजबूत होगा तो थोड़े रूपये के भुगतान से ही अगले का हिसाब किताब हो जाएगा पर रूपये को कमजोर करने से बहुत सारे रूपये देंगे तब जाकर उनका उसी डालर का भुगतान होगा, और सारा दोष किसका? रूपये की कीमते गिरने का? बहुत तगड़ी चाल है इन सियासत दानो की, एक आम आदमी जितना समझेगा उतना उलझता जाएगा, क्यों विपक्ष इन पर चुप रहा की सौदा रूपये में ही होना चाहिए, अब तो खैर वो गेस की कीमत ही बढ़ा रहे है, पर वो गेस की कीमत ना भी बढाए तो भी रूपये में जो गिरावट हुयी है उससे ३० प्रतिशत का फ़ायदा तो उन्हें बिना किसी रेट बढाए ही हो रहा है, फिर दाम बढ़ाने पर तो सीधा मुनाफ़ा ४००-५०० प्रतिशत पहुंचता है और बीजेपी-कांग्रेस इस पर बिलकुल मौन धारण किये हुए है|

कल टीवी डिबेट में देख रहा था, एंकर और अन्य समाज सेवी जो मौजूद थे डिबेट में ने बीजेपी-कांगेस से दस बार सवाल किया, जो गेस की कीमत बधाई जा रही है उस पर आपका क्या विचार है? और मजाल है जो बीजेपी या कांग्रेस में से कोई भी कुछ बोले इस मुद्दे पर? जैसे किसी ने उनके किसी निजी जिंदगी से जुड़ा कोई ऐसा सवाल पूछ लिया हो जिसको वो जनता के सामने कभी जवाब नहीं दे सकते! अरे भाई सौदा कांग्रेस की सरकार है , बीजेपी के पास तो आम आदमी पार्टी द्वारा तैयार किया प्लेटफार्म मिल रहा है क्यों नहीं इस मुद्दे को आगे बढ़ाती, क्यों नहीं जनता के हित कि बात करती अर्थात दोनों पार्टियां मिली हुयी है, भाजपा-कांग्रेस दोनों आपस में मिली हुयी है और दोनों ने मिल बाँट कर इस सौदे में पैसे खाये है? 

सब केवल शक है मेरा, पर मेरे शक को विशवास में बदलने का काम बीजेपी और कांग्रेस ही कर रही है, मैं ये शक नहीं करना चाहता, मैं चाहता हूँ मेरा शक गलत निकले पर इन दोनों पार्टियों के रवैये से मेरा शक धीरे धीरे विशवास में परिवर्तन हो रहा है|


Ambani, Adani, Relaince, India, Govt of india, Ges price hike, AAP, Arvind kejrival, BJP, Congres, Sonia Gandhi, Narendra modi, silence on ges price, Aam aadami party

शनिवार, 15 फ़रवरी 2014

AAP in International Media-अंतर्राष्ट्रीय समाचारो में आम आदमी पार्टी

इटली के सबसे विश्वसनीय समाचार एजेंसी (ANSA) ने क्या कहा सरकार के इस्तीफे पर 

 

भारत: भ्रष्टाचार के विरोधी नेता ने इस्तीफा दिया

 

"भारतीय ग्रिलो" ने 48 दिन सरकार चलाकर दिल्ली सरकार से इस्तीफा दिया



ANSA - नयी दिल्ली 14 फरवरी- केवल 48 दिन बाद भारत की राजधानी दिल्ली की सरकार चलाने वाले आम आदमी पार्टी के लीडर, भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्टिविस्ट अरविन्द केजरीवाल "भारतीय बेप्पे ग्रिलो" ने अपना इस्तीफा दिया. जब भ्रष्टाचार के खिलाफ उसके द्वारा प्रस्तावित उपाय(बिल) को राज्य की विधानसभा ने प्रस्तुत नहीं होने दिया तो उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया. अब पार्टी राष्ट्रिय चुनाव पर अपना ध्यान देगी, जिसमे वो राष्ट्रवादी बीजेपी  और सोनिया गांधी की कांग्रेस पार्टी के मंसूबो को जटिल कर सकती है (मंसूबो पर पानी फेर सकती है "ये भावार्थ है, अनुवाद जो पहले लिखा वो है")


AAP, Aam Adami party, Delhi government, resign, Arvind kejriwal, Janlokpaal bill, Congress, BJP, delhi assembly, Vidhansabha, Anticorruption, no compromise, India first,

शनिवार, 8 फ़रवरी 2014

आम आदमी पार्टी का लोकपाल बिल असंवैधानिक है !!! Jan Lokpal Bill by Delhi Government unconstitutional

कल से सभी टीवी चेनल पर बीजेपी कांग्रेस बड़ी जोर शोर ये प्रचार प्रसार करने में लगी है कि "आम आदमी पार्टी" द्वारा दिल्ली में जिस लोकपाल बिल कि बात हो रही है वो पास हो ही नहीं सकता क्योंकि वो असंवैधानिक है, अर्थात हमारे संविधान के खिलाफ है, उनकी पूरी कोशिश यही है कि कैसे भी करके देश में ये हवा बना दो कि अरविन्द सत्ता में आने के बाद इस देश के संविधान की भी कदर नहीं करता और अब संविधान से भी ऊपर होकर गलत तरीके से कोई बिल लाने की कोशिश कर रहा है!

मैंने भी एक दो बहस इन विद्वानो की सुनी और जो कुछ समझ में आया वो आप सबके साथ सांझा करना चाहता हूँ

पहली बात तो ये क्या अरविन्द और उनके मंत्री मंडल सदस्यों में किसी के पास ये दिमाग नहीं है कि गलत काम नहीं कर सकते? क्या सभी कानून के जानकार, संविधान के जानकार जिनसे "आप" ने विचार विमर्श किया किसी को पता नहीं की संविधान के खिलाफ काम हो रहा है?

और चलो किसी को भी पता नहीं होगा, केवल बीजेपी-कांग्रेस को ही पता है कि ये सब संविधान के खिलाफ है, तो भाई मेरे ये समझ में नहीं आ रहा कि इससे बीजेपी-कांग्रेस इतनी बौखलाई हुयी क्यों है, यदि हकीकत में ये सब संविधान के खिलाफ है तो बीजेपी.कांग्रेस को चाहिए की वो चुपचाप अभी तमाशा देखे और जैसे ही अरविन्द ये बिल पास कराये तुरन्त उस पर मुकदमा चला कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए क्योंकि उसने हमारे अखण्ड, विशाल भारत देश के संविधान के खिलाफ कोई काम किया है!

ऐसा क्यों नहीं कर रही ये पार्टियां? बात बिलकुल साफ़ है की ये कानून पास हो ना हो, बने ना बने पर ये तो स्पष्ट है कि असंवैधानिक नहीं है वरना यही बिल बीजेपी.कांग्रेस का हथियार बन जाता अरविन्द और उनके कैबिनेट के सदस्यो को जेल भेजने का !

तो फिर ये घबराहट क्यों? बात साफ़ है कि इस कानून का विरोध करेंगे तो जनता के सामने उनकी पोल खुल जायेगी कि बीजेपी-कांग्रेस ये कानून पास नहीं कराना चाहती क्योंकि दोनों ही पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त है और यदि कानून पास हो गया तो सबसे पहले वो ही जेल में जायेंगे तो कानून का विरोध गलत तरीके से क्यों ना किया जाए, कहने को सबको कहेंगे हाँ हम चाहते है कि ऐसा कानून बने को भ्रष्टाचारियों को कड़ी से कड़ी सजा दे पर करेंगे ऐसा की इस तरह का कोई कानून पास ही ना सके, तो सबसे अच्छा फार्मूला है ना उनके हाथो में जो अब तक काम में लेते आये है भ्रान्ति फैलाना, जनता में भ्रान्ति फैलाओ कि अरविन्द जो कुछ कर रहा है वो असंवैधानिक है वो भारत के संविधान का अपमान है!

चलो मैं तो ये भी मान लेता हूँ कि ये अरविन्द दिल्ली में लोकपाल नहीं ला सकता क्योंकि ये अंसवैधानिक है और बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही बहुत अच्छी पार्टी है और देश की जनता को अच्छा लोकपाल देना चाहती है, तो फिर करके क्यों नहीं दिखाते?

राजस्थान में बीजेपी की सरकार है सम्पूर्ण बहुमत है, खूब बीजेपी के भी 8-10 विधायक खिलाफ हो जाए तो भी उनके पास बहुमत है तो फिर क्यों ना राजस्थान में एक सशक्त लोकपाल लाये जिसके दायरे मुख्यमंत्री से लेकर चपरासी तक सभी आये और देश कि जनता को दिखाए कि वो वास्तव में भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना चाहते है लेकिन दिल्ली में "आप" के लोकपाल का साथ नहीं दे सकते क्योंकि ये संवैधानिक नहीं है!

या फिर कही ऐसा तो नहीं है कि भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाना ही बीजेपी-कांग्रेस के अनुसार संवैधानिक नहीं है? 

हा हा हा, क्या करूँ हँसू या रोऊँ उनकी इस चाल पर कि कैसे वो भारत की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है !

दोस्तों जरुरत है की हम इन बहकावों में ना आये, कुछ चिंतन खुद भी करे!

आज कोई खड़ा हुआ इस देश हम जैसे करोडो आम आदमियों की आवाज को बुलंद करने के लिए, आपको आपका सम्मान दिलाने के लिए, इस देश से उस विप तंत्र को खत्म करने के लिए जिनके आप और हम हर कही शिकार हो रहे है!


Jan Lokpal Bill, delhi government, unconstituinal, AAP, aam adami party, Najeeb jung, solicitor general, Mohan Parasaran, Arvind Kejriwal, kejrival, Arvind, Svaraaj, Delhi
Jan Lokpal Bill by Delhi Government unconstitutional: Solicitor General Mohan Parasaran tells Najeeb Jung

शनिवार, 1 फ़रवरी 2014

Rahul Gandhi raise the voice of People or हम किसी घराने के गुलाम बन गए है?

Cylnders Rahul gandhi
कुछ दिनों पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओ की राष्ट्रीय बैठक में राहुल गांधी ने भरी सभा में भारत के प्रधानमन्त्री जो की कांग्रेस के ही है के सामने बड़े जोर से बोलते हुए कहा कांग्रेस को 9 नहीं 12 सिलेंडर चाहिए, 9 में काम नहीं चलता है !

केवल एक बार ये कहा, और ये लो कांग्रेस सरकार ने आज इसे मंजूरी दे दी तुरंत प्रभाव से 9 की जगह 12 सिलेंडर दिए जाये, अब सभी कांग्रेस के लोग इसका गुणगान कर रहे है की राहुल जी ने ये मुद्दा उठाया भारत की जनता के हक़ में और भारत की महिलाओ को 9 की जगह 12 सिलेंडर दिलाये !

वाह क्या जोरदार तमाशा बनाया है, सरकार किसकी है भाई? क्या भारत में अब भी किसी को नहीं पता की भारत सरकार में वही होता है जो सोनिया गांधी चाहती है, तो फिर जरुरत ही क्यों आयी की पहले लो भरी जनता में आप ये कहे और फिर उसके कुछ दिन बाद इस नाटक को असली जामा पहनाने की नकली कोशिश करे, आपको ही तो करना था तो फिर मांग किससे की? खुद मांग करते है वो भी खुद से ही?

फिर सवाल एक और खड़ा होता है क्या भारत की जनता की आवाज केवल तभी सुनी जायेगी जब राहुल गांधी वो मुद्दा उठाएंगे वरना किसी की नहीं सुनी जायेगी? सारा देश लोकपाल के लिए सड़क पर उतरा था लेकिन वो नहीं सूना गया और केवल एक राहुलजी ने कह दिया की 9 नहीं 12 सिलेंडर चाहिए तुरंत घोषणा भी हो गयी!

पूरी कांग्रेस ने मिलकर भ्रष्टाचारी नेताओ वाला अध्यादेश पारित किया था, और फिर राहुलजी ने उसे फाड़ दिया तो वो अध्यादेश वापस ले लिया गया, वाह यानि इस देश में केवल राहुलजी कहेंगे वो ही होगा?

अभी थोड़े दिन पहले संजय निरुपमजी ने मुम्बई में बिजली की दरो को कम कराने के लिए अनशन किया था, बेचारे वो तो भूखे भी रहे, उनके साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी थे, अनशन से पहले उन्होंने सरकार से आग्रह भी किया था की बिजली की रेट कम की जाए, आम आदमी के लिए ये रेट बहुत ज्यादा है लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी और संजय निरुपंजी को अपना अनशन केवल एक भरोसे के सहारे तोड़ना पड़ा, वो बिजली दरे कम नहीं हुयी क्योंकि ये मुद्दा राहुलजी ने नहीं उठाया? क्या हम यहाँ तक आ पहुंचे की इस देश में अब किसी की नहीं चलेगी केवल और केवल राहुल गांधी की चलेगी?

क्यों किसी और की बात को कभी महत्व नहीं दिया जाता, चाहे वो आम जनता हो या फिर स्वयं कांग्रेस पार्टी के ही बड़े बड़े नेता?

हमे एक बार सोचने की फिर से जरुरत है, कही हम फिर से गुलाम तो नहीं हो गए है किसी एक घराने के? जिसमे हमे अपनी हर बात मनवाने के लिए घराने के किसी आदमी द्वारा ही कहलाना पडेगा?

खैर अपनी अपनी सोच है, अपना अपना नजरिया है मुझे इस सारे प्रकरण में दिखायी दिया वो आप सभी के साथ सांझा कर दिया

देश को किसी घराने का गुलाम बनाने के जिम्मेदार कौन है??

हम अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते, हमे ये स्वीकार करना होगा की इसके जिम्मेदार कोई और नहीं केवल और केवल हम है तो क्यों ना अपनी जिम्मेदारी निभाये और देश को इस गुलामी से आजाद कराये!

वंदे मातरम
भारत माता की जय

बुधवार, 22 जनवरी 2014

CM sleeping on Road-अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री सर्दी की रात में खुली सड़क पर

अरविन्द मेरी नजरो में एक बार और महान हो गया है

20 दिसंबर की दिल्ली की सर्द रात में एक देशभक्त अपने सैकड़ो साथियों के साथ खुली सड़क पर धरने पर बैठा हुआ, और वो भी किसके लिए? इस देश की जनता को सुरक्षित करने के लिए, दिल्ली पुलिस के अमानवीय रवैये के खिलाफ, अब शायद ये लिखना तो जरुरी नहीं होगा की दिल्ली पुलिस अमानवीय कैसे हो गयी? खैर शायद दिल्ली पुलिस खुद अमानवीय ना हो उन्हें भी अपने आकाओ के हुकुम का पालन करना पड़ता है पर आखिरकार जवाबदेह तो वही होगा ना जो कार्यवाही करता है!

बीते तीन सालो में दिल्ली पुलिस ने अपनी अमानवीयता को प्रदर्शित करने का एक भी अवसर हाथ से नहीं जाने दिया, चाहे वो बाबा रामदेव का आंदोलन हो, दामिनी और गुड़िया का रैप हो या आज का "आम आदमी पार्टी" का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन, हर बार उन्होंने अपनी लाठियो का जमकर प्रयोग किया है दिल्ली की जनता को ये दिखाने के लिए "उखाड़ लो जिसे उखाड़ना है" हम तो ऐसा ही करेंगे !

लेकिन इस बार एक देशभक्त ने ये सब चुपचाप सहन नहीं किया और जिसे लोग जिद्दी कहते है वो अपनी उसी जिद्द के साथ गृह मंत्रालय के बाहर धरना देने अपने पुरे मंत्री मंडल के साथ पहुँच गया, सियासी ताकतो ने उन्हें रेल भवन के पास ही रोक लिया और ये देशभक्त वही पर बैठ गया धरने पर, दिल ढलने लगा, रात का अन्धेरा और दिल्ली की सर्दी अपना पाँव पसार रही थी मुझे यहाँ इटली में भी उस देशभक्त को सर्दी की रात में सड़क पर लेता देखकर ना नींद आ रही थी और ना ही कुछ खाने की इच्छा हो रही थी, दो बार कोशिश की खाने की पर कुछ भी गले से नीचे नहीं जा रहा था, आखिर क्यों ये आदमी इस सर्दी में दिल्ली की सड़क पर सोने को मजबूर हो रहा है, किस चीज की कमी है, एक परिवार है, पत्नी है, बच्चे है, माँ बाप है ये भी मेरे और लाखो लोगो के जैसे मस्ती से गर्म रजाई में अपने बच्चो के पास सो सकता था लेकिन उससे दिल्ली पुलिस की ये ज्यादती स्वीकारी ना गयी और भीड़ गया अपने विशवास और जनता के मुद्दो पर पूरी सियासत से, और मजे की बात है की जैसे ही अरविन्द ने धरने की घोषणा की, वे सभी लोग जो दिल्ली पुलिस को निकम्मी और भ्रष्ट बताते थे वो अचानक से दिल्ली पुलिस को सही बताने लग गए और अरविन्द के धरने को गलत, इनमे एक नाम खुद पुलिस में रह चुकी किरण बेदी का भी है, बाकी बीजेपी की तो बात ही क्या करनी वो तो हर उस काम को गलत बताएँगे जो अरविन्द करेगा और फिर ये भी कहेगे की वो तो ये सब पहले से ही कर रहे है इसमे अरविन्द ने नया क्या कर दिया, कई बार तो मुझे हंसी आ जाती है बीजेपी के लोगो को टीवी दिबते पर सुनता हूँ तो|

खैर अरविन्द का धरना जारी था सर्दी बढ़ रही थी और ये लो कांग्रेस की एक और चाल, धरनास्थल के आस पास की स्ट्रीट लाइट बंद करवा दी गयी, कम से कम ये स्ट्रीट लाइट कुछ गर्माहट का आभास तो करवा रही थी और कुछ नहीं तो उजाला ही था, लेकिन वो भी अब नहीं रहा, लेकिन इन देशभक्तो का जज्बा कहाँ कम होने वाला था |

हाँ कांगेस और बीजेपी जिस तर्क से "आप" को घेर रही थी "इस धरने की वजह से दिल्ली में जाम लग रहा है, आम आदमी परेशान हो रहा है" वो भी कांग्रेस की ही एक सुनियोजित चाल थी, जिसके तहत उन्होंने दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद कर दिए, तो जाहिर सी बात है को लोग मेट्रो से जाते थे, वे सब अपनी कार से जा रहे है और ट्राफिक का बढ़ना स्वाभाविक था, पर बड़ी चतुराई से ये भी "आप" के मत्थे मढ दिया गया |

देशभक्तो को इन आरोपो की कहाँ चिंता थी, वो तो वही डटे हुए थे अपने और आम आदमी के हक़ की लड़ाई लड़ने के लिए, करते करते सुबह हो गयी, और ये लो मौसम ने रही सही कसर पूरी करदी बारिश शुरू हो गयी पर ये देशभक्त वही डटे रहे अपनी मांगो के साथ |

धीरे धीरे दिन चढ़ने लगा, दिल्ली के लोग धरने को अपना समर्थन देने खुल कर सामने आने लगे, और केंद्र सरकार को थोड़ा सोचने पर मजबूर कर दिया, किसी तरह दिल्ली के उप राजयपाल महोदय की मदद से जिन पुलिस अधिकारियो पर इल्जाम था उन्हें लम्भी छुट्टी पर भेजा गया और गणतंत्र दिवस को मध्य नजर रखते हुए उप राज्यपाल महोदय के आग्रह को स्वीकार कर अपना धरना समाप्त किया|

बहुत से सवाल अब भी बीजेपी.कांग्रेस ने खड़े कर दिए क्या मिला इस धरने से, मिला ये की इन सरकारो को पता चल गया की देश का यवा अब गुस्से में है और अब भी नहीं सुधरी ये सरकारे तो आने वाले लोकसभा चुनाव में यही जनता इन सबका जवाब अपने वोट से देगी |

दोस्तों अरविन्द जैसा देशभक्त मैंने आज तक नहीं देखा और वो खुद ही नहीं उनके सभी साथी, मंत्री मंडल के सभी साथी, ऐसे ही देशभक्त है, एक मंत्री आम जनता की आवाज पर खुद जनता के साथ आधी रात को निकल जाता है, उन्हें ये जवाब नहीं देता आप अपनी शिकायत लिखकर दे दो हम कार्यवाही करेगे वो तो उसी समय जनता के साथ निकल पड़ते है |


मंगलवार, 31 दिसंबर 2013

Delhi Aam Adami Party in Power - आम आदमी पार्टी सरकार में उपलब्धि

दिल्ली में शनिवार को नये मुख्यमंत्री ने शपथ ली, पूरे देश और विदेशो में बसे मुझ जैसे भारतीयों में ख़ुशी का माहौल था
शायद देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा कि एक राज्य के मुख्यमंत्री  बनने की ख़ुशी देश और विदेशों में मनायी गयी ।
खैर इतिहास के बारे ज्यादा नहीं जानता इसीलिए पक्का नहीं कह सकता पर शायद पहली बार ऐसा हुआ है कि भारत के एक राज्य के मुख्यमंत्री बनने की खबर देश और विदेशों के अखबारो कि सुर्खियां बनी हो, बधाई हो अरविन्द आपने देश कि राजनीती में परिवर्तन का जिम्मा लिया है वो सकारात्मक दिशा में जा रहा है ।
शनिवार को शपथ लेने और कार्यभार सम्भालने के बाद यो तो अपना काम तुरंत ही शुरू कर दिया था, अपने चुनावी संकल्प पत्र में आम आदमी पार्टी ने संकल्प लिया था कि वो कोई सुरक्षा नहीं लेंगे और इसे पूरा किया पुलिस विभाग कि तरफ से आये सुरक्षा कर्मियों को बड़ी शालीनता से हाथ जोड़कर अरविन्द ने कहा "मेरी सुरक्षा नहीं दिल्ली की जनता की सुरक्षा करो" ये भी अपने आप में अनूठा ही रहा होगा जब एक मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़े खड़ा देखा गया, वरना तो केवल ऐसी ही तस्वीरे देखने को मिलती है जहां पुलिसकर्मी पैर छूते हो, या जूते चप्प्ल उठाते हो इन नेताओं की।
खैर वादे पुरे करने के क्रम में अगला कदम कोई VIP नहीं रहेगा, कोई लालबत्ती नहीं लेगा और ये लो तुरंत सभी गाड़ियों की लालबत्ती उतरवा दी गयी ।
अब भाजपा-कांग्रेस वाले चिल्ला रहे है ये कोई काम नहीं किया, लालबत्ती तो इलीगल थी तो उन्होंने कौनसा नया काम कर दिया वो तो पहले से ही इल्लीगल थी, मुझे हंसी निकल पड़ी जब टीवी पर बहस के दौरान भाजपा नेता को ये कहते सुना ।
"भाई जब ये इल्लीगल ही था तो पहली बात इतने वर्षो तो दिल्ली में कांग्रेस ये इल्लीगल काम करती रही? दूसरी बात बीजेपी की आँखों के सामने ये इल्लीगल काम होते रहे और वो आँखे बंद करके सोयी रही? फिर जरुरत क्या थी विपक्ष में बैठने की जब आप प्रमुख विपक्षी होकर कोई इल्लीगल कार्य नहीं रोक सकते?"
तो कुल मिलाकर जो बात समझ में आती है वो यही है कि बीजेपी ऐसी बयानबाजी कर रही है शायद इस डर के मारे कि इन अब कार्यो का श्रेय आम आदमी पार्टी ना ले जाए ।
अब जनता बेवकूफ थोड़े ही है जो समझती नहीं है? जनता सब कुछ समझती है और देखती है बस फर्क इतना था कि अब तक समझते हुए भी चुप चाप सब कुछ देखना पड़ता था क्योंकि जनता के पास कोई विकल्प नहीं था, आज उनके पास विकल्प है और वर्षो से जो कुछ भी गलत जनता के साथ हुआ है उसका गुस्सा वोट में तब्दील होकर एक नये विकल्प को इस देश कि बागडोर देने की और अग्रसर है ।
ये पुरानी पार्टियां अब भी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप में ही लगी हुयी है, अभी भी समझ नहीं पा रहे कि समय आरोप प्रत्यारोप का नहीं है, समय है इस देश के लिए कुछ कर गुजरने का, वरना देश कि जनता दिल्ली जैसे परिणाम पूरे भारत में देने के लिए बहुत उत्साहित है, पता नहीं ये पुरानी पार्टियां इसे देख नहीं पा रही या जान बूझकर इसे नजर अंदाज कर रही है जैसे दिल्ली में चुनावो से पहले कर रही थी ।
आज इतना ही.………………………………
 अगले पोस्ट में दिल्ली सरकार की उपलब्धि और लिखूँगा
इसी के साथ सभी को आने वाले नये साल कि हार्दिक बधाई
नये साल का कैलेंडर बिलकुल वैसा है जैसा 1947 का था, शायद कुछ सन्देश देना चाहता हो!!! दूसरी आजादी का !!!
 वन्दे मातरम
भारत माता की जय "अबके बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे ………"

शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ी भीड़