मंगलवार, 8 अगस्त 2017

आज वर्णिका है कल कोई और होगी


IAS की बेटी से छेड़छाड़ मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता का बेटा गिरफ्तारसभी बुद्धिजीवी जो आज चुपचाप अपने घरो में  बैठे है अपने दिल पर हाथ रखकर सच बोलना यदि ये लड़का भाजपा नेता का बेटा ना होकर किसी अन्य दल का होता तो क्या वो इसी तरह चुपचाप बैठे रहते? जो लोग गुरमेहर कौर को लेकर तरह तरह के कमेंट, गुस्सा, मारने, उसे पाकिस्तानी सिद्ध करने पर उतर आये थे वो आज अपने ही बीच की एक बेटी के साथ हुए इस डरावने सच पर चुप है| गुरमेहर ने केवल ये कहा था की युध्द समाधान नहीं है, उसने युद्ध में अपना पिता खोया है, और आज खुद प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी यही बोल रही है की युद्ध कोई समाधान नहीं है लेकिन फिर भी एक सामान्य नागरिक से लेकर बड़ी बड़ी हस्तियाँ, जिन फ़िल्मी सितारों के पास 1 मिनट का समय नहीं होता वो भी गुरमेहर को गरियाने के लिए सोशल मिडिया से लेकर टीवी पर बाइट देने तक कही कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे ताकि किसी तरह उस लड़की की आवाज को दबा दिया जाये| 


Chandigarh stalking case: Haryana chief Subhash Barala son Vikas Barala

एक IAS अधिकारी, वो भी उसी सरकार में जिसके नेता के बेटे ने उस अधिकारी की बेटी को दहशत भरे कुछ घंटे बिताने पर मजबूर कर दिया|
ऐसा ही कुछ हुआ था चंडीगढ़ की सड़को पर, वर्णिका की हिम्मत और किस्मत मानो की एक और निर्भया नहीं बनी, वरना जिस तरह से उस रात हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वर्णिका का जिस तरह से पीछा किया उससे तो यही लगता है, यदि भाजपा अध्यक्ष का बेटा अपने मकसद में कामयाब हो जाता तो शायद हम सब एक शाम फिर से कैंडल मार्च कर अपनी सामजिक जिम्मेदारियां निभा देते लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वर्णिका बच गयी उन दरिंदो के चंगुल से|
पर समाज के लिए मुश्किल समय अब आ गया जब वर्णिका बच गयी और उसके बहादुर पिता आईएएस अधिकारी ने अपराधियों को सजा दिलाने के लिए मोर्चा खोल दिया|
जितना मुश्किल समाज के लिए अब है उतना मुश्किल नहीं होता यदि विकास भाजपा अध्यक्ष का बेटा ना होकर  अन्य दल के नेता का बेटा होता|
लेकिन आज उन्ही सभी तथाकथित VIP के पास एक बेटी को न्याय मिल सके इसके लिए कुछ शब्द भी नहीं है?
चलो उन VIP की तो समझ में आती है क्योंकि उनके इतने काले कारनामे होते है की यदि वो सरकार के खिलाफ कुछ भी बोले तो 1 मिनट में सरकार उन्हें सड़क पर ला सकती है अपनी तमाम एजेंसी उनके पीछे लगाकर अतः हम ये मानकर चल सकते है की वो सभी अभिनेता, कलाकार, खिलाड़ी केवल सत्ता के लिए भोपू का काम करते है, सरकार कुछ बोलती है तो वो भोपू बनकर उस आवाज को दूर तक पहुंचाने में मदद करते है|
 लेकिन इस देश के आम आदमी को क्या हो गया? जिस मिडिया से सरकारे डरती थी उस मिडिया को क्या  हो गया?
ठीक है आप सबकी अपनी अपनी प्राथमिकता और राजनितिक प्रतिबद्धता है लेकिन सोचिये आज जब एक IAS अधिकारी अपनी बेटी को न्याय नहीं दिला पा रहा है, या न्याय के लिए आवाज उठाने से पहले वो डर से भर जाता है की न्याय के लिए आवाज उठाने के बाद उसके और उसके परिवार के साथ कुछ भी हो सकता है तो एक आम आदमी की तो सुनने वाला बचा ही कहाँ है?
आप चुप रहिये, निभाइये अपने राजनीतिक दल के प्रति निष्ठा पर याद रखिये आज वर्णिका है कल कोई और होगी, आज अगर आपके चुप रहने से ये रसूखदार लोग कानून के शिकंजों से बच निकलते है तो कल यदि ईश्वर ना करे ऐसा हो पर यदि आपके परिवार रिश्तेदार की बहन बेटी के साथ ऐसा होता है तो सच मानिये आप बहुत रोयेंगे उस दिन आज की अपनी इस ख़ामोशी पर|
जनता से बड़ा कुछ नहीं है, और जनता के पास जो ताकत है वो बड़े बड़े सिंहासनो को झुकने पर मजबूर कर सकती है फिर ये तो महज एक भाजपा नेता का बेटा है|
मैं ये नहीं कहता की भाजपा नेताओ की तरह आप उग्र प्रदर्शन करे, जैसे की हमे 2014 से पहले देखने को मिलते थे लेकिन कम से कम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाइये, और आज वर्णिका के लिए इन्साफ की मांग कीजिये| आज आप बोलेंगे तो कल को कोई और विकास अपने पिता के राजनीतिक पद का फायदा उठाकर किसी और वर्णिका का पीछा नहीं करेगा, और यदि आज आप खामोश रहे तो कल कोई  वर्णिका होगी, कल कोई और निर्भया होगी, आज जो दो चार लोग बोलने की हिम्मत जुटा रहे है वो भी धीरे धीरे खामोश हो जायेंगे या खामोश कर दिए जायेंगे|
निर्णय आपको लेना है, कोई और निर्भया ना देखने को मिले|
जय हिन्द
वंदे मातरम्

नोट - मेरे इस लेख से किसी की भी भावनाये आहत हुई हो तो मैं इसके लिए क्षमा चाहता हूँ|


#ChandigarhStalking
#VarnikaKundu
BJP Haryana president Subhash Barala
Ashish 
Chandigarh Police
Chandigarh stalking case
#बेटी_बचाओ_भाजपा_से
#NoLaw4VVIPStalker
भाजपा के बेटे से भारत की बेटी बचाओ
 Link : IAS की बेटी से छेड़छाड़ मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता का बेटा गिरफ्तार

गुरुवार, 15 जून 2017

सुपारी मीडिया कुछ भी कर सकता है (जो हुक्म मेरे आका)

शिवराज सिंह - योगी आदित्यनाथ - नरेंद्र मोदी - अमित शाह
पिछले काफी दिनों  से नोटिस कर रहा हूँ, अचानक से मीडिया में उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की सरकारों की छवि बिगाड़ने वाली खबरे खूब चलाई जा रही है| तो मैंने इस पर मेरा खुद का एक विश्लेषण किया की ऐसा क्यों हो रहा है?

चलो एक बार फ्लैशबैक में चलते है, याद कीजिये उत्तरप्रदेश में भाजपा की विजय और सरकार बनना, आखिर में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद मिलना और उन दिनों के मिडिया को ध्यान से याद कीजिये तब क्या था मिडिया चैनलों  में 24 घंटे?

योगी-योगी-योगी हर पल योगी जी उनकी इमेज मेकिंग हो रही थी, उनके पल पल की खबर मिडिया में कवर हो रही थी, आज यहाँ सोये, इतनी बार खर्राटे लिए, खिचड़ी खायी, जो खबर ना हो उसे भी खबर बनाया जा रहा था|
नतीजा? अचानक से मोदीजी गायब हो गए! योगी अब मोदी से भी ज्यादा पावरफुल लगने लगे और  वैसे वो है भी| एकतरफ जहाँ सारे भाजपा नेता मोदी और शाह के आगे नतमस्तक हो चुके है वही योगी ही ऐसा व्यक्ति है जिसने अपनी वेबसाइट में मोदी/शाह की फोटो तक नहीं लगाईं  और ना ही उनका कोई नाम या प्रशंसा (मुख्यमंत्री बनने से 1 दिन पहले  तक)|

आप सोच रहे होंगे इन सबसे वर्तमान की मीडिया खबरों का क्या लेना देना? बिलकुल इसी से लेना देना है! जैसे ही मोदी/शाह को ये खतरा महसूस हुआ की कही योगी की पोजीशन उनके लिए खतरा ना बन जाये, जब पूरी भाजपा को मोदी/शाह ने अपने अधीन कर लिया हो तो कोई और उनकी बराबरी कर सके ये उन्हें कब मंजूर होने वाला था|
तो मेरा ये मानना है कि शायद इन्ही सब कारणों से मोदी/शाह का मीडिया को आदेश हुआ की इसकी छवि ख़राब की जाए, अचानक से मीडिया में गुणगान की जगह आलोचना और तमाम ऐसी खबरे चलना शुरू हो गई जिससे ये लगे की योगी एक नाकारा मुख्यमंत्री है|

अब बात करते है मध्यप्रदेश की, मध्यप्रदेश में पिछले 15 साल से भाजपा की सरकार है, और शिवराज सिंह चौहान लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री है| अगले साल फिर से  मध्यप्रदेश में चुनाव है, सोचो अगर शिवराज सिंह फिर से मुख्यमंत्री बनने में सफल हो जाए तो मोदी से ज्यादा लोकप्रिय हो सकते है और भाजपा में अपनी पकड़ और मजबूत कर सकते है, केवल मुख्यमंत्री ही नहीं फिर उनके वहाँ से राज्य सभा की सीट और उन पर शिवराज सिंह की पकड़ रहना, हर बात शिवराज सिंह को मजबूत करेगी और मोदी/शाह को ना चाहते हुए भी शिवराज सिंह को सम्मान देना पडेगा|

तो मेरा ऐसा मानना है कि मध्यप्रदेश के मामले में मोदी/शाह का मिडिया को आदेश मिला होगा की जितना भी कर सको शिवराज सिंह की छवि खराब करो, मध्यप्रदेश सरकार की तमाम नाक़ामयाबियाँ मिडिया में दिखाओ ताकि शिवराज सिंह अपने आप कमजोर हो जाएगा या फिर खुद मोदी/शाह से समझौता करेगा अपने खिलाफ चलने वाली खबरे रुकवाने के लिए| तो यदि शिवराज सिंह मोदी/शाह से समझौता कर लेते है तो फिर अगले साल होने वाले चुनाव में शाह अपनी मर्जी चला सकेंगे और वहाँ पर भी सरकार पर अपना कब्जा कर लेंगे, और यदि ऐसा नहीं होता है तो शिवराज सिंह की छवि धूमिल कर भाजपा को ही हरवा देंगे ताकि मोदी/शाह से बड़ा पार्टी में कोई नहीं बन पाए|

वरना आप सोचिये व्यापम जैसे इतने बड़े घोटाले, जिसमे कई जान तक गयी है उसे भी लेकर मिडिया में इतनी खबरे नहीं चली जितनी पिछले कुछ दिनों में चल रही है|

खैर ये मेरे निजी विचार है, जो मुझे लगा वो आप सभी के साथ सांझा किया है, केवल मेरा आंकलन है इससे सहमत/असहमत होना आपका अधिकार है| यदि मेरे विचारों से किसी की भावनाओ को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए मैं अग्रिम क्षमा प्रार्थी हूँ|


शनिवार, 27 मई 2017

आखिर चुनाव आयोग मान ही गया कि EVMs हैक की जा सकती है

सुनकर आपको भी यकीन नहीं हो रहा होगा कि चुनाव आयोग ने ये स्वीकार किया है की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन हैक की जा सकती है, पर आप भी इस पोस्ट को पूरा पढ़ेंगे तो मान जाएंगे की चुनाव आयोग ने अंततः स्वीकार कर ही लिया है की EVMs को मैनिपुलेट कर अपने  मन चाहे उम्मीदवार को जिताया जा सकता है चाहे उसे जनता ने एक भी वोट ना  दिया हो|

इससे पहले मैं आपको एक मेरे जीवन की सच्ची घटना बताता हूँ, मेरे ऑफिस में सभी ये मानते है की मैं हर समस्या (IT  रिलेटेड) का समाधान निकाल सकता हूँ, और सभी दिन में २-४ बार ये बात बोल ही देते है की मैं सब प्रॉब्लम सॉल्व कर सकता हूँ, अब मेरे एक सहकर्मी को इससे बहुत जलन होती है और वो हर रोज कोशिश करता है की कुछ ऐसा करे की वो मुझसे सॉल्व ना हो| तो उसने एक तरकीब तो ये निकाली की मुझे आवाज लगाता "राम, ये समस्या है" मैं जैसे ही उस सिस्टम तक जाता उस प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए सिस्टम को हाथ लगाता और मुश्किल से १-२ मिनट निकलती और वो बोल पड़ता चल रहने दे तुमसे नहीं हो रहा तो तुम्हे और भी बहुत काम है छोडो रहने दो इसे, इसके बाद वो उस घटना का कई बार जिक्र करता उस दिन राम से भी नहीं हुई वो समस्या ठीक, राम ने भी देखा था उसके भी समझ में नहीं आई|

एक और घटना बताना हूँ इसी सहकर्मी की, एक दिन इसका मोबाइल हैंग हो गया था ना टच स्क्रीन कमांड ले रही थी और ना ही कोई बटन, ये मेरे पास आया "राम मेरा मोबाईल रेस्पोंड नहीं कर रहा, तुम तो हर चीज ठीक कर देते हो इसे देखो"
मैंने देखा स्क्रीन रेस्पॉन्ड, नही कर रही बटन रेस्पॉन्ड नहीं कर रहे तो मैंने कवर खोल कर बैटरी निकालकर उसे रीस्टार्ट करना चाहा, जैसे ही मैंने बैक कवर ओपन किया उसने मोबाइल मेरे हाथ से छीन लिया, ये कहते हुए
"ये क्या कर रहे हो, मोबाइल को खोल क्यों रहे हो, पूरा ऑफिस कहता है तुम हर समस्या का समाधान निकाल सकते हो ये झूंठ है तुमसे भी मेरा मोबाइल जो हैंग था वो सही नहीं हुआ"



ठीक यही कहानी चुनाव आयोग की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के साथ हो रही है, जब हाल में सम्पन्न हुए चुनावों में एक नहीं अनेको उदाहरण ऐसे सामने आये है जहाँ EVM  में गड़बड़ी का उदाहरण हमारे सामने है, की जगह मशीन पकड़ी भी गयी है जिनमे गड़बड़ थी| लेकिन चुनाव आयोग केवल रटी रटाई एक ही लाइन बोलता रहता है ना जी EVMs एकदम सेफ है इनमे गड़बड़ हो ही नहीं सकती, इनमे गड़बड़ की ही नहीं जा सकती|

जब आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग के इस चेलेंज को ललकारा और ये साबित किया की EVMs हैक की जा सकती है तो चुनाव आयोग अपनी छवि बचाने के लिए घोषणा करता है की हम सभी को चूनौती देते है की EVM हैक करके दिखाए, लेकिन उन्हें ये भी पता है की आम आदमी पार्टी के नेता जो पेशे से इंजीनियर थे जिनका काम ही टेक्नोलॉजी से खेलना, नये नए आविष्कार करना रहा था वो EVMs को हैक करके ये साबित कर देंगे की भारतीय चुनाव आयोग जिन मशीनों का इस्तेमाल करता है उन्हें हैक किया सकता है तो इससे बचने के लिए पहले से ही शर्त लगादी, वही जो मेरे साथ ऑफिस में हुआ|
EVMs हैक करके दिखाओ लेकिन आपको मशीन खोलने नहीं देंगे, केवल मशीन को बाहर से देखकर हैक करो|अब चुनाव आयोग यदि इतना ही आश्वस्त है की EMVs हैक नहीं की जा सकती तो फिर क्यों नहीं खुली छूट देता की ये लो ये रही मशीन और दिखाओ हैक करके, हम भी देखते है तुम क्या कर सकते हो, और यदि सच में चुनाव आयोग भारतीय लोकतंत्र को बचाना चाहता है और निष्पक्ष चुनाव का पक्षधर है तो चुनाव आयोग के पास तो सुनहरी अवसर है अपने सिस्टम को सुधारने की| उन्हें तो बिना पेमेंट किये अपनी मशीनों की कमियों का पता लग जाएगा जिन्हे वो सुधारकर एक स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव आयोग की छवि बना सकते है लेकिन ऐसा न करने की बजाय वो शर्ते लगा देते है की मशीन को खोल नहीं सकते, यानि चुनाव आयोग ये स्वीकार कर रहा है की मशीन को खोलकर हैक किया जा सकता है|


अब भाजपा की IT सेल में ट्रेनिंग मिले लोग सोशल मिडिया पर इसी पर आपको गालियाँ देंगे की अरे बेवकूफ हो, पागल हो आदि आदि वोट देने जाओगे तब मशीन कौन खोलने देगा तुम्हे हैक करने के लिए? लेकिन उन्हें भी अच्छी तरह से पता है की हैक करने वाला वोट देते समय मशीन नहीं खोलेगा उसे खोलने का काम पहले ही हो जाता है, चुनाव होने के बाद मशीने गोदाम में रहती है, जहाँ उनका रख रखाव और मेंटेनेंस किया जाता है उसी समय ये गड़बड़ की जा सकती है|

तभी तो दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी के बार बार आग्रह करने के बाद भी दिल्ली चुनाव आयोग के पास मशीने होते हुए भी राजस्थान से EVMs  मंगाई जाती है और चुनाव उन्ही से करवाए जाते है| पहले आम आदमी पार्टी बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग कर रही थी जिसे चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया, फिर आम आदमी पार्टी ने कहा ओके बैलेट से मत करवाओ पर मशीन तो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाली मंगवा लो लेकिन चुनाव आयोग साफ़ अड़ा रहा की चुनाव राजस्थान की EVMs से ही होंगे क्योंकि गड़बड़ की सारी मेहनत उन पर कर चुके है अब यदि दूसरी मशीन लाएंगे तो उनमें गड़बड़ करनी पड़ेगी|

चाहे चुनाव आयोग ये हेकाथॉन के नाम पर जोकाथॉन करवाकर मीडिया में महीनो तक ये हेडलाइन चलवा दे की मशीने को हैक नहीं किया जा सका, जैसे मेरा वो सहकर्मी पूरे ऑफिस में कहता है की "राम से भी ये समस्या सॉल्व नहीं हुई" लेकिन पता सबको है की भारत का लोकतंत्र खतरे में है, चुनाव आयोग सरकार के हाथो की कठपुतली बन गया है|

नोट: मेरे लिखे विचारो से आप सहमत/असहमत हो सकते है ये आपको हक है, ये मेरे निजी विचार है यदि मेरे इस लेख से कोई आहत होता है तो मैं उसके लिए क्षमा चाहता हूँ|

जय हिन्द
वन्दे मातरम
भारत माता की जय

Huffingpost पर भी एक बहुत शानदार लेख है इस सन्दर्भमें 

Election commission of India, EVMs, EVM, Electronic Voting machine, Hack, Hackthon, JokAthon, Aam Aadmi Party, BJP, Congress, Election, Democracy, Saurabh Bhardwaj