सोमवार, 13 मार्च 2017

who cares about voter turnout when the EVM machines can be tampered!!!

who cares about voter turnout when the EVM machines can be tampered!!!

जब भाजपा विपक्ष में होती थी तब वोटिंग मशीन को लेकर इन्ही आशंकाओ को व्यक्त करते थे, जब आज वो खुद सत्ता में है तो उन्ही EVM से इतना प्यार क्यों?
यदि तब उन्हें लगता था की EVM आसानी से टेम्पर की जा सकती है तो आज वो सत्ता में है क्यों नहीं EVM का यूज़ बंद कर देते है?
पर इन EVM का पहले कांग्रेस ने फायदा उठाया तो अब भाजपा पीछे क्यों रहे?
जैसे पहले CBI का गलत उपयोग कांग्रेस करती थी आज CBI का गलत प्रयोग भाजपा कर रही है।
बदला कुछ भी तो नहीं है

GVL Narasimha Rao (National Spokesperson, Bharatiya Janata Party) qustioning about EVM's tempering.

EVMs are being debated in Censor board! Film Rajniti has 'derogatory' references on how EVMs are manipulated by ruling parties. ECI proud?
EVMs are being debated in Censor board! Film Rajniti has 'derogatory' references on how EVMs are manipulated by ruling parties. ECI proud?
 


 




Priti Gandhi, National Executive Member - BJP Mahila Morcha speaking that Tempering EVM's is so easy.

An autorickshaw driver in Mumbai today laughed and told me that EVM's and autorickshaw meters have similar methods of tampering!! - Priti Gandhi







शनिवार, 11 मार्च 2017

पंजाब गोवा चुनाव परिणाम

आज जो तस्वीर पंजाब और गोवा के चुनाव परिणामो के बाद सामने आयी है मुझ जैसे हजारो आप समर्थकों/कार्यकर्ताओं के लिए दुखद है लेकिन हम सब को ये हार स्वीकार करनी चाहिए, जरूर हमारे में ही कुछ कमी रह गयी जो हम जनता को  हमारे साथ नहीं कर पाए। जरूर पार्टी इस पर विचार मंथन करेगी और उन कारणों का पता लगाएगी जिनकी वजह से हमे जहां पंजाब में हम दिल्ली से ज्यादा समर्थन मिल रहा था वो वोट में कन्वर्ट नहीं हो पाया।
लेकिन इन सबके बीच मुझे लगता है आज पाँच राज्यों के जो परिणाम आये है वो कहीं ना कहीं अच्छे के लिए हुए है (ऐसा मेरा मानना है)। 

मुझे लगता है अब तक बहुत से लोग बुद्धिजीवी वर्ग जो अपनी ही मस्ती में खोया हुआ था जिसे लग रहा था की चलो आम आदमी पार्टी लड़ तो रही है उन्हें क्या जरुरत है बोलने की या सामने आने की, पंजाब में आप को बहुमत ना  और MP में भाजपा को सम्पूर्ण बहुमत मिलने के बाद या तो ये लोग एकदम से भाजपा के सामने नतमस्तक होकर जो हो रहा है उसे स्वीकार कर लेंगे या सबके सीने में वो आग दिखाई देगी की नहीं यार "enough is enough" अब मुझे बोलना ही होगा, अब मुझे आगे आना ही होगा, अब मैं और चुपचाप ये सब नहीं देख सकता, तो इस तरह से अच्छे लोग, ईमानदार लोग संगठित होकर सामने आएंगे और देश में बदलाव का जो आंदोलन चला है और ज्यादा मजबूत होगा।

दूसरा पंजाब में आप को बहुमत ना मिलने अन्य राज्यो में कई मौका परस्त लोग जो पद लालसा में संगठन के साथ जुड़ गये थे वो इसके बाद स्वतः दूर चले जायेगी या अपनी राजनीतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए वापस वही लौट जाएंगे जहाँ से वो ट्रांसप्लांट हो रहे थे।

तीसरा खुद आम आदमी पार्टी भी अपनी रणनीति को और बेहतर कर पायेगी और यदि आप के  भी किसी नेता या विधायक में कुछ अहंकार आ गया था वो दूर हो जायेगा और धरातल से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ पुनः संवाद स्थापित कर और अधिक मजबूत होकर आगे बढ़ेंगे।

चौथा जो आम आदमी पार्टी के शुरुआत से समर्थक है वो जब जब पार्टी संकट से गुजरती है तो स्वतः संगठित हो जाते है तो ये परिणाम भी  हमे संगठित करेंगे और अधिक मजबूत और परिपक़्व बनाएंगे और मुझे पूरा भरोसा है अरविन्द केजरीवाल पर जो जल्द पूरी ऊर्जा के साथ हम सभी के सामने आगे का प्लान रखेंगे।

 

बुधवार, 8 फ़रवरी 2017

मर्यादा खोता प्रधानमंत्री पद

आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन सुना तो मैं दंग रह गया उन्हें सुनकर।
 
जिस तरह से उन्होंने भूकंप पर ठहाका लगाया उसे सुनकर एक बार तो मुझे अपने कानों पर और आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था कि मैं भारत की ही संसद और भारत के ही प्रधान मंत्री को देख और सुन रहा हूं।
उत्तराखंड में भूकंप आया आपको बता दूं कि उत्तराखंड हमारे अखंड भारत का ही हिस्सा है तो इस देश के प्रधानमंत्री होने के नाते मोदी जी को दुख होना चाहिए था कि हमारे ही देश के एक हिस्से में भूकंप आया वह वहां जान माल की हानि हुई, लेकिन जो संसद में देखने को मिला वह बहुत ही दुर्भाग्यजनक था मोदी जी भूकंप पर ठहाका लगाते हैं और इस ठहाके में उनका साथ देते हैं भारतीय जनता पार्टी के सांसद जो मेज बजाते हैं तालियां बजाते हैं और ठहाका लगाते हैं कि आखिर भूकंप आ ही गया।
 
आखिर मोदी जी भारत देश से और हम भारतवासियों से इतनी नफरत क्यों करते हैं उन्हें किस बात की खुशी हुई जिसके लिए वह ठहाका लगा रहे थे भूकंप भारत में आया तो उन्हें खुशी कैसे हो सकती है?
 
आज सच में मुझे लगता है कि जिन 31 प्रतिशत लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर मोदी जी को प्रधानमंत्री चुना उन्होंने एक बहुत बड़ी भूल कर दी उन्होंने अपने ही देश के दुखों पर हंसने वाले आदमी को प्रधानमंत्री का पद दे दिया।

गुरुवार, 29 दिसंबर 2016

Shocking video allegedly from one of the Army training camp.




शनिवार, 17 दिसंबर 2016

कोशिश तो करे, उड़ान भरकर तो देखे

एक भाई का बहन के लिए प्यार और भावनाये जो शब्दों के सहारे बाहर निकल आई 
 
 "भाई" ये नाम जब तुम्हारे जहन में आता होगा 
तपती दुपहरी में जैसे मिल गयी हो छाँव 
ये अहसास दिलाता होगा। 

पुरुष की नजरो से निकलती वो धूप झुलसाने वाली 

तुझे उनसे बचा पाऊँ यही कोशिश में करता हूँ 
उन नजरो की आग जो पहुँचने वाली है तुम तक 
रोक तो लेता हूँ उन्हें पर मैं खुद भी डरता हूँ 

कब तक संग रहूँगा तेरे, 
बचा पाऊंगा में कितनी बार 
क्यों तेरा औरत होना ही 
बन जाती है तेरी सबसे बड़ी हार 

हिम्मत आये खुद तुझमे 
जो उस सुलसती आग से टकरा जाओ 
जो चाहती है झुलसाना तुझे 
उन्हें बनकर शोला जला आओ 

नारी हो ये सुनकर तुम 
कब तक अपने कदम रोकती रहोगी 
इस पुरुष प्रधान समाज के बंधन 
हर बार क्यों तुम ही सहोगी 

हूँ साथ तुम्हारे एक दोस्त की तरह, 
आओ मिलकर कदम बढ़ाते है 
है कुछ तो वजूद तुम्हारा भी 
इस दुनिया को अब दिखलाते है 

वो सपने वो कभी तुमने भी पाले होंगे 
आओ मिलकर उन सपनो को पंख लगाते है 
कोशिश तो करे, उड़ान भरकर तो देखे 
आखिर कहाँ तक पहुँच पाते है॥ 

शुक्रवार, 11 नवंबर 2016

Is Demonetisation really a Secret mission of Narendra Modi?

Is Demonetisation really a Secret mission या भाजपा नेता अपना काला धन पहले से ही सेट कर चुके?
जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद वो लंबा चौड़ा भाषण देकर 500 और 1000 के नोट को बंद करने की घोषणा की ये कहते हुए की यदि मैं इसकी घोषणा कर रहा हूँ तो आप समझ सकते हो किसी को इसका पता नहीं था शक तो यही से शुरू हो जाता है की आखिर प्रधानमंत्री को क्या जरुरत आ गयी अपने कीमती समय में समय निकालकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (राष्ट्र के नाम सन्देश) करने की। वो उन्होंने इसीलिए किया ताकि लोगो को भरोसा हो सके की सच में इस मिशन के बारे में किसी को पता नहीं था।


लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा कुछ भी नहीं था, भाजपा नेता और तमाम पूंजीपति पहले से ही अपने काले धन को ठिकाने लगा चुके थे क्योंकि उन्हें पहले से सब बता दिया गया था। तभी तो पंजाब के भाजपा नेता और भाजपा के लीगल सेल के कन्वीनर संजीव कम्बोज के पास 5 नवम्बर को ही 2000 के नोट पहुँच चुके थे, उन्होंने अति उत्साह में उस समय ये ट्वीट भी कर दिया था जो की आज उन्ही के नेता नरेंद्र मोदी की पोल खोल रहा है।
हो सकता है अब ये ट्वीट वायरल हो गया है तो वो डिलीट कर दे, तो मैंने इसका स्क्रीनशॉट भी ले लिया है। ध्यान से देखिये इस ट्वीट को इसके वो टैग करते है ज़ी न्यूज को मानो कह रहे हो देख भाई मैंने तो लगा दिए ठिकाने आपने लगाए या नहीं अभी तक?


जागो देशवासियों ये भाजपा सरकार देश के आम आदमी, गरीब, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी की दुश्मन है तभी तो बड़े कारोबारियों को राहत देकर आम आदमी को आज सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया।

बुधवार, 2 नवंबर 2016

Anna Hazare on ex-serviceman Ram kishan's suicide

आज भारत के इतिहास में एक और काला दिन लिखा जायेगा, जब सीमा पर लड़ने वाले एक सेवानिवृत सैनिक को आत्महत्या करनी पड़ी।
एक तरफ मोदी सरकार पूरे देश के साथ झूँठ बोल रही है की उन्होंने OROP लागू कर दिया है, वही दूसरी तरफ सैनिक राम किशन की आत्महत्या सरकार के इस दावे की पोल खोलती है।

खैर केवल राम किशन ही नहीं हजारो लाखो सैनिक अभी भी OROP के लिए आंदोलन कर रहे है, अगर सरकार ने OROP लागू कर दिया है तो फिर ये आंदोलन कैसे हो रहा है? अर्थात सरकार झूँठ बोल रही है, देश का प्रधानमंत्री सैनिको से झूंठ बोलने में जरा भी नहीं शर्म करता।
आज दिल्ली में मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की जो धज्जियां उड़ाई गयी है वो आपको आने वाले खतरे से आगाह करवाता है, जागो अभी समय है इस देश को बचाना चाहते हो तो वरना ये हिटलर मोदी सब कुछ बर्बाद कर देगा।


AAP leader Dilip Pandey arrested and bad handled by Delhi Police 

रविवार, 9 अक्टूबर 2016

भांड पत्रकारिता के दौर में देश का मनोबल बढ़ा हुआ है

रविश कुमार का ये लेख बहुत कुछ कह जाता, समय निकालकर सभी जरूर पढ़े
कंटेंट की कॉपी पेस्ट नहीं कर रहा हूँ क्योंकि लेख रविश का है तो अच्छा होगा उन्ही के ब्लॉग पर जाकर पढ़े।
यही ईमानदारी होगी।

जब जनता ही साथ नहीं है तो पत्रकार क्या करे। बेहतर है अख़बार के उस कागज़ पर जूता रगड़ दिया जाए जिस पर लिखकर हम कमाते हैं। उसे न तो पत्रकारिता की ज़रूरत है न पत्रकार की। एक भांड चाहिए,सो हज़ारों भांड दे दो उसे। ठूंस दो इस देश के दर्शकों के मुंह में भांड।
Ravish Kumar - http://naisadak.org/desh-ka-manobal-and-journalism/

Ravish Kumar - http://naisadak.org/desh-ka-manobal-and-journalism/
Ravish Kumar NDTV - Blog Nai Sadak


केवल ये कुछ लाइन कॉपी पेस्ट की है बाकि सब रविश के ब्लॉग नई सड़क पर मिलेगा
धन्यवाद 

Hate In India replaces Make In India

Dadri accused wrapped in tricolor (like Bal Thackrey), Nawazuddin forced out of Ramlila Bcoz he's Muslim- HateInIndia replaces MakeInIndia


Narendra modi
#RSSBJPInsultIndianTricolor, BJP, Modi, Narendra Modi
#RSSBJPInsultIndianTricolor, Modi, Narendra Modi

#RSSBJPInsultIndianTricolor, Modi, Narendra Modi



सोमवार, 3 अक्टूबर 2016

रोहित सरदाना तुम हो किसकी तरफ?

आज सुबह सुबह अरविंदजी का एक वीडियो आया जिसमे उन्होंने कुछ दिनों पहले हमारी सेना द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा की मैं उन्हें सल्यूट करता हूँ।

ज्ञात रहे विधानसभा के विशेष सत्र में भी आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के सभी विधायको/मंत्रियो ने भारत सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए, हमारे देश की सेना, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, सभी सेनाध्य्क्षो और भारत की जनता को बधाई सम्बंधित विधेयक भी पारित किया था।

लेकिन कुछ दिनों से जिस तरह पाकिस्तान विदेशी मिडिया को लेकर इस बात का भ्रम फैला रहा है की भारत ने ऐसा कुछ नहीं किया तो देश में बैठे हर देशभक्त के सीने में आग लगती है की कैसे कोई देश हमारे सैनिको की इस बहादुरी को झूंठा बता सकता है, वो नकारते रहे वो उनकी प्रॉब्लम है पर यदि विदेश मिडिया तक ये कहने लग जाए की भारत झूठ बोल रहा है तो हर देशभक्त का खून खौलने लग जाना चाहिए। हमारे सैनिक जो अपनी जान की परवाह किये बिना दुश्मन देश में घुसकर उसी की धरती पर उसे सबक सिखाकर आये जिससे हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हुआ और आज यदि पाकिस्तान के साथ साथ विदेशी मीडिया (CNN वीडियो लिंक) भी ये कहने लग जाए की भारत झूठ बोल रहा है तो ये मेरे उन बहादुर सैनिको की बहादुरी का अपमान है ऐसे में एक सच्चे देशभक्त का कर्तव्य बनता है की वो सारे फुटेज (जो की भारत सरकार कह रही है की हमने पूरी कार्यवाही को ड्रोन से फिल्माया भी है) को पाकिस्तान और इन विदेशी मीडिया के मुँह पर दे मारना चाहिए जिससे हमारे सैनिको का सीना भी गर्व से और चौड़ा हो।

सोचिये जब भारत वो वीडियो सबके सामने रखेगा तो उन तमाम विदेशी मिडिया की कितनी किरकिरी होगी, वो भारत के सामने नजर मिलाने लायक नहीं रहेंगे।

पर अरविंदजी के ऐसा कहने पर कुछ लोगो को बहुत दर्द हुआ (आप समझ रहे होंगे पाकिस्तानियों को? नहीं भाई पाकिस्तानियों को नहीं कुछ लोग हमारे ही देश में मौजूद है जिन्हें दर्द हुआ की अरविंदजी ने पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करने की बात कैसे की) इनमे से एक है रोहित सरदाना

कहने को तो रोहित सरदाना भारतीय है और एक पत्रकार भी है लेकिन वो क्यों पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब नहीं करने देना चाहता? आखिर रोहित तुम हो किसकी तरफ जिस देश की धरती पर सांस ले रहे हो उसकी तरफ या उस झूंठे पाकिस्तान की तरफ?

तुमने सवाल किया की अरविन्द जी ने CNN पर सवाल क्यों नहीं किया? अरविन्द जी सवाल नहीं अरविन्दजी ने तो पूरे यकीन के साथ कहा है की वो झूठ बोल रहे है(दुबारा सुनना एक बार अरविन्द का वीडियो) और उसी के झूठ को बेनकाब करने की मांग देश के प्रधानमंत्री जी से कर रहे है। लेकिन तुम्हारे पास तो टीवी स्टूडियो है तुमने क्या किया CNN को बेनकाब करने के लिए? अरविन्द जी के वीडियो पर 3-4 ट्वीट भी कर दिए, एक लंबी छोड़ी पोस्ट लिख डाली, स्पेशल शो कर रहे हो अरविन्द की बात को गलत तरीके से पेश कर भारत के लोगो में जहर भरने के लिए लेकिन एक भारतीय न्यूज़ चेनल होने के नाते जब दुनिया का कोई चेनल मेरे देश की सेना की बहादुरी पर ऊँगली उठा रहा है तो उस चेनल का झूठ दुनिया को दिखाने के लिए तुमने क्या किया? यो तो सोमनाथ भारती के कुत्ते तक पूरे पूरे दिन टीवी स्टूडियो में बहस करते रहते हो आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए लेकिन आज पाकिस्तान के झूठ और विदेशी मिडिया के झूठ को दुनिया के सामने लाने के लिए तुमने क्या किया?

थोड़ा बहुत जमीर यदि अभी भी ज़िंदा है तो अपने आप से सवाल जरूर पूछना रोहित सरदाना तुम हो किसकी तरफ? 

राम किरोड़ीवाल